{"_id":"614aef255ef87644b80bb4a4","slug":"six-year-old-girl-found-corona-positive-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: छह साल की बच्ची मिली कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ के एक लैब में हुआ था टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: छह साल की बच्ची मिली कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ के एक लैब में हुआ था टेस्ट
Wed, 22 Sep 2021 02:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:24 PM IST
सार
बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह बानपुर गांव की है। उसकी लखनऊ में आरटीपीसीआर जांच हुई थी, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव में टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में मंगलवार को 1699 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 1698 निगेटिव मिले। वहीं, लखनऊ के एक पैथॉलाजी में छह साल की बच्ची की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वह जिले में भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के अन्य सदस्यों की हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिस बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह बानपुर गांव की है। उसकी लखनऊ में आरटीपीसीआर जांच हुई थी, रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव में टीम भेजी गई है। फिलहाल जिले में अन्य कोई सक्रिय केस नहीं है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या अब 11715 हो गई है। इसमें से 11384 स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से 330 की मौत हो चुकी है। अभी 2292 लोगों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। वहीं, नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा की देखरेख में कोविड जांच के लिए रेलवे स्टेशन, बड़ेवन ओवरब्रिज के पास और रोडवेज बस व स्टेशन परिसर से भी यात्रियों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
एसीएमओ ने लोगों से कोरोना जांच में सहयोग करने, बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने पर नियमित मास्क लगाएं साथ ही दो गज की दूरी बनाए रखने की अपील की है।