{"_id":"61966572d474e3300b435634","slug":"six-trains-including-gorakhpur-lucknow-intercity-will-remain-canceled-till-november-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 24 नवंबर तक निरस्त रहेगी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत छह ट्रेनें, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 24 नवंबर तक निरस्त रहेगी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी समेत छह ट्रेनें, ये है वजह
Thu, 18 Nov 2021 08:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:08 PM IST
सार
गोरखपुर से 19 से 24 नवंबर, 2021 तक चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 19 से 24 नवंबर, 2021 तक चलने वाली 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : शटरस्टॉक्स
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर चल रहे सीतापुर-बुढ़वल दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत सीतापुर-परसेंडी के बीच नॉन-इंटरलाकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते छह ट्रेनें विभिन्न तिथियों में निरस्त की गई हैं जबकि दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को री-शेड्यूल करके चलाया जाएगा।
निरस्तीकरण
रि-शेड्यूलिंग
विज्ञापन
निरस्तीकरण
- गोरखपुर से 19 से 24 नवंबर, 2021 तक चलने वाली 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 19 से 24 नवंबर, 2021 तक चलने वाली 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- छपरा कचहरी से 19 से 24 नवंबर, 2021 तक चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोमतीनगर से 20 से 25 नवंबर, 2021 तक चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 19 से 24 नवंबर, 2021 तक चलने वाली 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- मैलानी से 20 से 25 नवंबर, 2021 तक चलने वाली 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
रि-शेड्यूलिंग
- दरभंगा से 19 नवंबर से चलने वाली 05281 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल, दरभंगा से निर्धारित समय 17.20 बजे स्थान पर 22.30 बजे चलाई जाएगी।