फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six summer specials will run for Delhi, Mumbai and Pune

Gorakhpur News: दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए चलेंगी छह समर स्पेशल

Fri, 26 Apr 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Six summer specials will run for Delhi, Mumbai and Pune
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से हर दिन चलाई जा रहीं समर स्पेशल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से हर दिन समर स्पेशल चलाई जा रही है। शुक्रवार से दिल्ली, मुंबई और पुणे के लिए 10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04411 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 26 अप्रैल को सहरसा से सुबह 7:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से शाम 5:05 बजे होते हुए दूसरे दिन सुबह 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 04051 दरभंगा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 26 अप्रैल को दरभंगा से रात 8:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 5:15 बजे होते हुए रात 8 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

04037 सहरसा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे सहरसा से प्रस्थान कर शाम 5:05 बजे गोरखपुर से निकलकर दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 01015 दादर-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 अप्रैल, एक और चार मई को दादर से रात 11:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01016 गोरखपुर-दादर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 अप्रैल, तीन और छह मई को गोरखपुर से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 12:25 बजे दादर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

01427 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 26 अप्रैल और एक मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 11:50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01428 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 28 अप्रैल और तीन मई को गोरखपुर से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 12:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
01411 पुणे-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 27 अप्रैल को पुणे से सुबह 6:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 2:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01412 गोरखपुर-पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 28 अप्रैल को गोरखपुर से शाम 6:20 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 6:40 बजे पुणे पहुंचेगी।

पुणे-गोरखपुर के समय में परिवर्तन
गोरखपुर से चलने वाली 05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी अब 25 मई और 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 27 मई तक प्रतिदिन अपने निर्धारित समय से चलाई जाएगी। इसके साथ ही 01431 पुणे-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के समय में परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी अब वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन स्टेशन पर सुबह 11.25 बजे पहुंचकर 11.30 बजे, उरई स्टेशन पर 12:48 बजे पहुंचकर 12:50 बजे और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर 3:20 बजे पहुंचकर 3:25 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed