{"_id":"617e8ed58415e360624108bf","slug":"six-smugglers-arrested-including-a-truck-full-of-cattle-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पुलिस तो मिली बड़ी सफलता, गोवंश से भरा ट्रक सहित छह तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पुलिस तो मिली बड़ी सफलता, गोवंश से भरा ट्रक सहित छह तस्कर गिरफ्तार
Sun, 31 Oct 2021 06:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:10 PM IST
सार
घटना पर पहुंचें एसओ मईल प्रमोद सिंह ने पकड़े हुए तस्कर से भागे तस्करों का मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के वाराणसी भटनी रेल खण्ड के रेल लाइन पर छापा मारा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के मईल थाना के भागलपुर पुलिस चौकी पर रविवार भोर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक समेत 26 गोवंश और 6 तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता और पशु वध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भागलपुर चौकी की पुलिस उस समय हरकत में आई जब मुखबिर ने बताया कि, गोवंश से भरा हुआ ट्रक भागलपुर चौकी के रास्ते बिहार बंगाल को ले जाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर भागलपुर चौकी प्रभारी बृजेश दुबे ने हमराही सिपाहियों के साथ सुबह 4 बजे रास्ता जाम कर बड़े वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी, तभी बलिया के तरफ से तेजी से आ रहे ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने ट्रक की गति बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने चौकी से 100 मीटर पूरब ट्रक लगाकर सड़क को जाम कर दिया था।
यह देख पशु लदा ट्रक सड़क से नीचे उतारकर तस्कर भागने लगे, पुलिस ने एक तस्कर को दौड़ाकर पकड़ लिया और तस्कर भाग निकले। घटना पर पहुंचें एसओ मईल प्रमोद सिंह ने पकड़े हुए तस्कर से भागे तस्करों का मोबाइल नंबर लेकर पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के वाराणसी भटनी रेल खण्ड के रेल लाइन पर छापा मारा।
विज्ञापन
तस्कर लाइन के नीचे पानी में कुद गए, पुलिस कांस्टेबल शैलेंद्र, कृष्णपाल, बिंदेश्वर, बलवंत व रविंद्र ने रेल लाइन के नीचे गड्ढे में घुसकर अन्य पांच तस्करों को भी पकड़ लिया। ट्रक में 26 गोवंश पशु लदे थे। जिसे पुलिस ने गौशाला बरहज भेज दिया। पुलिस पशु तस्कर और वाहन के खिलाफ गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम इजहार पुत्र असलम अहिरौला आजमगढ़, सलमान पुत्र मुफिज थाना रानीसरांय आजमगढ़, मो. दानिश पुत्र इस्तियाक माहुल अहिरौला आजमगढ़, इसरार पुत्र नन्हे थाना शोफागढ आजमगढ़, इरसाद पुत्र इरफान थाना अहिरौला आजमगढ़, मुनीश पुत्र नुरनैन नशीरपुर आजमगढ़ बताया।
गोवंश की तस्करी जौनपुर आजमगढ़ मऊ से भागलपुर पुल के रास्ते बड़े पैमाने पर होती है। एक दिन पहले ही भागलपुर चौकी से डीसीएम से भरा गोवंश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। योगी सरकार के सख्त निर्देश और कानून के बावजूद भी गोवंश की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है, तो कहीं ना कहीं प्रशासन की नजर इन पशु तस्करों पर क्यों नहीं पड़ रही है।
एसओ प्रमोद सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशुओं के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।