{"_id":"5eec94c070c7150983712c3d","slug":"six-pilgrims-seriously-injured-in-road-accident-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बोलेरो की ट्राली से टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही बोलेरो की ट्राली से टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल
Fri, 19 Jun 2020 04:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jun 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar news
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज व कुशीनगर से बिहार प्रांत के थावे मंदिर में देवी दर्शन को गए 06 लोग वापस लौटते समय सड़क हादसे के शिकार हो गए। इनकी बोलेरो अनियंत्रित बोलेरो आगे जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। यह घटना कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही गांव के पास हुआ है।
विज्ञापन
टक्कर के मची चीख पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हाईवे पर बगही गांव के सामने दोपहर एक बजे तमकुही की तरफ से आ रही बोलेरो आगे चल रही ट्राली में पीछे से घुस गई। इस दौरान बोलेरो के परखचे उड़ गए। घायलों में सरस्वती देवी (45), शकुंतला देवी (40),व सृष्टि (19) गांव बलुहि थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर व राम अवतार (46) गांव सोनबरस, बेलवा घाट थाना कोठी भार महराजगंज व बासमती (38) गांव सरगहा थाना निचलौल जिला महराजगंज की स्थित नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि सभी घायालों को अस्पताल भेज दिया गया है और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।