{"_id":"5edb45a18ebc3e9053290db5","slug":"six-people-injured-due-to-fight-for-break-watermelon-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरबूज तोड़ने पर किसानों ने किया एतराज तो जमकर चली लाठियां, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरबूज तोड़ने पर किसानों ने किया एतराज तो जमकर चली लाठियां, छह घायल
Sat, 06 Jun 2020 12:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:58 PM IST
सार
- मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने तोड़ लिए थे खरबूज
- किसानों के एतराज जताने पर शुरू हो गई मारपीट, लोगों ने मामले को करा दिया शांत
- घटना के एक घंटे बाद दोनों पक्षों में लाठी, डंडा व रॉड से होने लगी मारपीट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल हरपुर गांव के पास शुक्रवार को खरबूज तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो गांवों के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जंगल हरपुर के कुछ किसानों ने खरबूज आदि की बुआई की है। शुक्रवार को जंगल हरपुर में बगल के गांव आबादी सखनी का गुड्डू निषाद ट्रैक्टर-ट्राली व लोडर से मिट्टी खनन करवा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालकों ने कई खरबूज तोड़ लिए। किसानों के एतराज जताने पर मारपीट शुरू हो गई। तब कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
घटना के एक घंटे बाद आबादी सखनी से बड़ी संख्या में लोग लाठी, डंडा व रॉड लेकर आए और किसानों से मारपीट करने लगे। इसमें जंगल हरपुर निवासी रमेश निषाद, राम हरि निषाद, बालकरण, सुनील व सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अमरजीत का सिर फट गया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।