फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six people including Doctor found corona Positive in Gorakhpur

Corona in Gorakhpur: एक डॉक्टर समेत छह लोग मिले कोरोना संक्रमित, 12 हजार से अधिक को लगा टीका

Sun, 27 Feb 2022 11:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Feb 2022 11:43 AM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,733 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,618 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।

विज्ञापन
Six people including Doctor found corona Positive in Gorakhpur
गोरखपुर में किशोर का टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोविड संक्रमण की जांच में शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर समेत छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो बुजुर्ग भी शामिल हैं। राहत की बात यह है कि 10 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से मरीजों की संख्या 257 हो गई है। संक्रमितों में बिछिया के 63 वर्षीय व रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती 59 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल हैं।

विज्ञापन


शाहपुर के एक ही परिवार के दो लोग और गोरखनाथ में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,733 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,618 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बचाव की अपील की है।

विज्ञापन

12 हजार से अधिक को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को 250 से अधिक बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 12 हजार से अधिक को टीका लगाया गया। इसके बाद से कुल टीकाकरण का आंकड़ा 66 लाख 51 हजार से अधिक पहुंच गया है। इनमें पहली डोज वालों की संख्या 38 लाख आठ हजार से अधिक और दूसरी डोज वालों की संख्या 27 हजार 85 हजार से अधिक पहुंच गई है। जबकि, प्रीकॉशन डोज वालों की संख्या 57 हजार से अधिक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं। सभी को टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed