फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six operators arrested for playing DJ music at high volume

Gorakhpur News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर छह संचालक गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Six operators arrested for playing DJ music at high volume
गोरखपुर। निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में कैंट पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव निवासी जगरनाथ भी शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसका डीजे और वाहन सीज कर दिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में मानव जीवन को खतरे में डालने, सार्वजनिक उपद्रव, लापरवाही से वाहन चलाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, त्योहारों और अन्य आयोजनों में निर्धारित मानकों से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कैंट थाने की पुलिस ने बुधवार की रात उरुवा बाजार के बेलासपुर निवासी जगरनाथ को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह अत्यधिक साउंड और बेस लगाकर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। वहीं, इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी की पुलिस टीम ने भी पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें एक निजी स्कूल के पास रहने वाला राज कुमार और बिशुनपुरवा निवासी कन्हैया यादव, आलोक निषाद, कन्हैया निषाद और विशाल निषाद शामिल हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सभी के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed