{"_id":"5ec4a9db15ad762b4521758a","slug":"six-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में कोरोना से तीसरी मौत, अब तक कुल 28 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में कोरोना से तीसरी मौत, अब तक कुल 28 पॉजिटिव
Thu, 21 May 2020 09:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 09:06 AM IST
सार
- संक्रमितों में कैंपियरगंज व पिपराइच के दो-दो व झरना टोला व चरगांवा के एक-एक मामले
- शहर में तीन कोरोना मरीजों की मौत, तीन ठीक होकर जा चुके हैं घर
विज्ञापन
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को ही गोरखपुर में सात कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें से खजनी तहसील क्षेत्र के 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह मुंबई से लौटा था। संक्रमित पाए गए ज्यादातर लोग प्रवासी हैं।
विज्ञापन
मुंबई या फिर दूसरे शहरों से आए हैं। गोरखपुर में अब तक कोरोना के 28 मामले सामने आए हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, उन इलाकों को सील करके हॉटस्पॉट बना दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कैंपियरगंज के इंदरपुर निवासी 60 व 65 वर्षीय दो बुजुर्ग मुंबई से ट्रेन के जरिए 13 मई को बस्ती आए थे। वहां से अपने गांव गए और वहीं क्वारंटीन हो गए। 16 मई को तबीयत खराब हुई तो उन्हें गीडा स्थित डेंटल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसी तरह पिपराइच क्षेत्र का उस्का गांव निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति आठ मई व इसी क्षेत्र का महराजी गांव निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति 15 मई को मुंबई से गांव आया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने क्या कहा
तबीयत खराब होने पर दोनों को 17 मई को डेंटल कॉलेज गीडा में क्वारंटीन कराया गया। चिलुआताल थानाक्षेत्र के परमेश्वरपुर के टोला कठउर का 29 वर्षीय युवक 15 मई को मुंबई से लौटा। 17 मई को उसे गांव में क्वारंटीन कराया गया था। दूसरी तरफ झरना टोला का 19 वर्षीय युवक चार दिन पूर्व पाए गए एक संक्रमित का किराएदार है।
इन सबका सैंपल मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया था जहां पर देर रात सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि बुधवार को सीएमओ ने की है। अब सभी कोरोना पॉजिटिव को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
गोरखपुर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मले हैं, उनको पुलिस-प्रशासन की मदद से सील करा दिया गया है। पिपराइच क्षेत्र के उस्का, महाराजी, कैंपियरगंज के इंदरपुर, चरगांवा के परमेश्वपुर के टोला कठउर को सील कराते हुए सैनिटाइज कराया जा रहा है।
पॉजिटिव लोगों के परिवार वालों को होम क्वारंटीन कराया गया है। एक-एक व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच कर विभाग ब्योरा तैयार करने में जुट गया है। झरना टोला पहले से ही सील है।