फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six new buses from Gorakhpur to Prayagraj and Varanasi from today,

खुशखबर: गोरक्षनगरी से आज से प्रयागराज और वाराणसी की छह नई बसें, जानिए पूरा शेड्यूल

Tue, 13 Feb 2024 11:44 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Feb 2024 11:44 AM IST
सार

राप्तीनगर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि ग्रामीण रूट पर बस सेवा की शुरुआत हो रही है। इसके अंतर्गत खजनी, गोला, बड़हलगंज, बांसगांव और कम्हरियाघाट से रोडवेज की छह बसें चलाई जाएंगी। इससे इन जगहों से प्रयागराज और वाराणसी सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
Six new buses from Gorakhpur to Prayagraj and Varanasi from today,
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परिवहन निगम 13 फरवरी से गोरक्षनगरी से खजनी, बांसगांव, बेलघाट, बड़हलगंज और कम्हरियाघाट होते हुए वाराणसी और प्रयागराज के लिए छह नई बसें चलाने की तैयारी में है। इन बस सेवाओं के शुरू हो जाने से इस रूट के यात्रियों को जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। इनमें पांच बसें प्रयागराज और एक बस वाराणसी के लिए रहेगी।

विज्ञापन
  • पहली बस सुबह सात बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 8:30 बजे खजनी, नौ बजे बांसगांव, 9:30 बजे कौड़ीराम और शाम चार बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
  • दूसरी बस सुबह नौ बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 9:30 बजे खजनी, 10:10 बजे गोला, 11:25 बजे बड़हलगंज होते हुए शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • तीसरी बस सुबह 9:30 बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 10 बजे खजनी, 11:15 बजे बेलघाट, 11:40 बजे कम्हरियाघाट होते हुए शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
  • चाैथी बस सुबह 10 बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 10:30 बजे खजनी, 11:40 बजे गोला, 12:25 बजे बड़हलगंज और शाम 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
  • पांचवीं बस सुबह 11 बजे कचहरी बस स्टेशन से निकलकर 11:30 बजे खजनी, 12 बजे बांसगांव, 12:20 बजे कौड़ीराम और शाम सात बजे प्रयागराज पहुंचेगी। कम्हरियाघाट के रास्ते प्रयागराज का किराया कचहरी बस स्टेशन से 319 रुपये और अन्य मार्गों से 386 रुपये होगा।
  • छठवीं बस कचहरी बस स्टेशन से सुबह 11:30 बजे निकलकर, 12 बजे खजनी, 12:35 बजे बांसगांव, 12:55 बजे कौड़ीराम होते हुए शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेगी। 250 किमी की दूरी के लिए वाराणसी का किराया 340 रुपये होगा।


राप्तीनगर डिपो सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि ग्रामीण रूट पर बस सेवा की शुरुआत हो रही है। इसके अंतर्गत खजनी, गोला, बड़हलगंज, बांसगांव और कम्हरियाघाट से रोडवेज की छह बसें चलाई जाएंगी। इससे इन जगहों से प्रयागराज और वाराणसी सफर करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। यात्री बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed