फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six members of the municipal corporation executive elected unopposed

निर्विरोध निर्वाचित हुए गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य, यहां जानिए इनके नाम

Tue, 19 Jan 2021 06:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Six members of the municipal corporation executive elected unopposed
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के तीन, समाजवादी पार्टी के दो और एक निर्दलीय पार्षद का चुनाव कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चयन हुआ। नगर निगम के सभापति एवं मेयर सीताराम जायसवाल ने निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा की।

विज्ञापन


मंगलवार को नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त हुए छह सदस्यों के निर्वाचन के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम सदन में निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 11 पार्षदों ने पर्चा लिया, जिसमें सपा की ओर से जियाउल इस्लाम, मो. मतीनउद्दीन, सबी कुमार, शहाब अंसारी, अमरनाथ यादव, अभिमन्यु मौर्य ने पर्चा लिया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा की ओर से ऋषि मोहन वर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह, राजेंद्र तिवारी और राजेश तिवारी तथा निर्दल मो. अफरोज उर्फ गब्बर ने पर्चा लिया। लेकिन तय समय तक केवल छह ने ही पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व घोषित तीन प्रत्याशी के स्थान पर समाजवादी पार्टी ने केवल जियाउल इस्लाम और मोहम्मद मतीनउद्दीन को मैदान में उतारा। उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी ने भी ऋषि मोहन वर्मा, चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह तथा राजेंद्र तिवारी को मैदान में उतारा। जबकि भारतीय जनता पार्टी की योजना के अनुसार, मेयर सीताराम जायसवाल के द्वारा चौथे प्रत्याशी को नहीं उतारने का फैसला लिया गया।

वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोहम्मद अफरोज उर्फ गब्बर ने छठे सदस्य के रूप में पर्चा भरा। पर्चा वापसी के निर्धारित समय तक इनमें से किसी के द्वारा पर्चा वापस नहीं लेने के बाद नगर निगम कार्यकारिणी के रिक्त हुए छह सदस्यों के लिए केवल छह प्रत्याशी मैदान में रह गए। इसके बाद मेयर सीताराम जायसवाल ने सभी छह सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया।


 

इनका हुआ निर्वाचन

  • भारतीय जनता पार्टी- ऋषि मोहन वर्मा, चन्द्र प्रकाश सिंह उर्फ गोली सिंह और राजेन्द्र तिवारी
  •  समाजवादी पार्टी- जियाउल इस्लाम और मोहम्मद मतीनउद्दीन
  •  निर्दलीय- मोहम्मद अफरोज उर्फ गब्बर

निर्विरोध निर्वाचन पर मेयर ने दी बधाई
निर्विरोध निर्वाचन पर मेयर सीताराम जायसवाल ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी। साथ ही कहा कि जिस तरह से सभी सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्यों के चयन में सौहार्द का परिचय दिया। उसी तरह से शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। सदन की बैठक के दौरान अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाएं। बारी-बारी से अपनी बात रखें ताकि क्षेत्र विशेष की समस्याओं को बेहतर ढंग से निस्तारण हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed