फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six injured after gas cylinder blast in maharajganj

महराजगंज: नाश्ता बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में हुआ धमाका, छह झुलसे

Sun, 13 Jun 2021 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Jun 2021 05:53 PM IST
सार

धानी ढाला तिराहे के समीप एक मकान मे नया सिलिंडर लगाने के बाद हुआ हादसा, घायलों की हालत गंभीर।

विज्ञापन
six injured after gas cylinder blast in maharajganj
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के धानी ढाला तिराहे के निकट एक मकान में रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे रसोई गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। जिसमें एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। गैस सिलिंडर धमाके के बाद मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फरेंदा थाना क्षेत्र के धानी ढाला के समीप जमील अहमद का मकान है। जिसमें वह परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह घर की महिलाएं चाय नाश्ता बनाने की तैयारी में थी कि गैस खत्म हो गया। दूसरा गैस सिलिंडर बदला गया। गैस सिलिंडर लिकेज होने के कारण चुल्हा जलाते समय पाइप के रास्ते गैस सिलिंडर तक आग पहुंच गई और सिलिंडर में आग लग गई।
विज्ञापन


आनन-फानन परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तभी अचानक गैस सिलिंडर में धमाका हो गया। जिसमें जमील अहमद (60), जावेद अहमद (30) , निसार अहमद (38), इमराना खातून (35) , फातिमा (30) व अलमास (5) गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट के दौरान परिवार के कुछ सदस्य मकान के उपरी हिस्से में मौजूद थे जो सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट की आवाज सुनकर अफरा तफरी मच गई। लोग मकान की तरफ दौड़े। सभी घायलों को दो एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी बनकटी भिजवाया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सीओ सुनील दत्त दुबे भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed