फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six doctor will be end of cervice for not coming primary health center in gorakhpur

छह डॉक्टरों पर सेवा समाप्ति की तलवार, दो साल में एक बार भी नहीं पहुंचे अस्पताल

Tue, 25 Feb 2020 11:36 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Feb 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
six doctor will be end of cervice for not coming primary health center in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात छह डॉक्टरों पर सेवा समाप्ति की तलवार लटक रही है। ये सभी चिकित्सक पिछले दो सालों में तैनाती के बाद से ही संबंधित केंद्र पर नहीं पहुंचे हैं। इस संबंध में इन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा जा चुका है। कोई जवाब न आने पर अब सीएमओ ने कार्रवाई के लिए शासन के पास पत्र भेजा है।
विज्ञापन


प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद लापरवाह सरकारी डॉक्टरों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में कैंपियरगंज के जगंल कौड़िया में तैनात डॉ. विकास अग्रवाल, खोराबार सीएचसी पर तैनात डॉ. गोपाल, बरही ब्रह्मपुर में तैनात डॉ. अमरेंद्र कुमार, विशनपुर ब्रह्मपुर में तैनात डॉ. समीर, सीएचसी सिहोरिया में तैनात डॉ. पंकज कुमार व जगंल कौड़िया में तैनात डॉ. सत्येंद्र पाल को केंद्र पर सेवा न देने पर कई बार नोटिस भेजा गया।
विज्ञापन


लेकिन इनमें से किसी ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। अब सीएमओ ने शासन को पत्र लिखते हुए इनपर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि ये सभी डॉ. 2017-18 से ही लापता है। शासन से जैसे ही पत्र का जवाब आएगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन डॉक्टरों को भेजा गया सेवा समाप्ति का नोटिस
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि तीन डॉक्टरों को सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा गया है। इनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. रामजीत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. पंकज मल्ल, सीएचसी पाली के डॉ. संजीव कुमार सिंह शामिल हैं। बताया कि डॉ. संजीव कुमार सिंह 2011, डॉ. पंकज मल्ल 2009 और डॉ. रामजीत 2018 से नौकरी पर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed