फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six dengue patients including two children found in Gorakhpur

Dengue: गोरखपुर में दो बच्चों समेत मिले डेंगू के छह मरीज, तीन घरों में मिला लार्वा

Wed, 19 Oct 2022 02:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Oct 2022 02:48 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शाहपुर व राजघाट के एक-एक बच्चे भी डेंगू से संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: नौ व 10 साल है। इसके अलावा इस्माइलपुर, गीताप्रेस रोड, बशारतपुर व तेनुहिया के एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
Six dengue patients including two children found in Gorakhpur
डेंगू वार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। हालांकि सिर्फ दो लोग ही अस्पताल में भर्ती हैं, अन्य घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं। उधर, तीन घरों में लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शाहपुर व राजघाट के एक-एक बच्चे भी डेंगू से संक्रमित मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: नौ व 10 साल है। इसके अलावा इस्माइलपुर, गीताप्रेस रोड, बशारतपुर व तेनुहिया के एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


इनकी उम्र क्रमश: 65, 45 व 40-40 वर्ष है। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि जांच में तीन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले हैं। मालिकों को नोटिस देकर चेतावनी दी गई है कि अगले सप्ताह पुन: जांच में यदि लार्वा पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 654 स्थानों पर सोर्स रिडक्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed