फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six crore rupees defrauded in the name of investment in share market and gold

Gorakhpur News: शेयर मार्केट और गोल्ड में निवेश के नाम पर छह करोड़ की ठगी

Sun, 23 Nov 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Six crore rupees defrauded in the name of investment in share market and gold
- गुलरिहा पुलिस ने पांच नामजद पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी
विज्ञापन

- ट्रेडिंग कंपनी बंद कर भागे जालसाज, जमशेदपुर के सैकड़ों लोगों से भी करोड़ों की ठगी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में झारखंड के शशि शेखर से शेयर मार्केट और गोल्ड (सोना) में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा देकर छह करोड़ की ठगी कर ली गई। आरोप है कि जालसाजों ने गुलरिहा में ट्रेडिंग कंपनी खोलकर और भी लोगों का विश्वास जीता। कुछ समय तक मुनाफा भी दिया, लेकिन बड़ी रकम निवेश होते ही जालसाज कंपनी बंद कर भाग गए।
मामले में एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने जमशेदपुर निवासी सोनी सहगल और विनोद कुमार, चिलुआताल के करीमनगर निवासी विश्वजीत श्रीवास्तव, कुशीनगर के तमकुहीराज निवासी सोनू गुप्ता, कुशीनगर के तमकुहीराज अहतमाली निवासी हरिकेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झारखंड के पूर्वी सिंह भूमि अर्बन एंक्लेव हुरलुंग निवासी शशि शेखर ने बताया कि वर्ष 2023 में जमशेदपुर निवासी सोनी सहगल और विनोद कुमार ने उनकी मुलाकात ट्रेड आस्था इंफ्रा प्रमोटर्स और वीएस टेक्नोलॉजी के संचालकों चिलुआताल के करीमनगर निवासी विश्वजीत श्रीवास्तव, कुशीनगर के तमकुहीराज निवासी सोनू गुप्ता, कुशीनगर के तमकुहीराज अहतमाली निवासी हरिकेश से कराई थी। आरोप है कि जालसाजों ने शेयर मार्केट और सोना निवेश पर अधिक मुनाफा देने का लालच देकर उनसे कुल छह करोड़ रुपये अपनी कंपनी के खातों में ऑनलाइन और कैश के माध्यम से जमा कराए। विश्वास पैदा करने के लिए जालसाज नवंबर 2024 तक उन्हें कुछ मुनाफा देते भी रहे, लेकिन जब निवेश की रकम बढ़ गई तो मुनाफा देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम वापस मांगने पर जालसाजों फरवरी 2025 तक रुपये लौटाने का वादा किया गया। इस भरोसे में वह कई बार लखनऊ स्थित कंपनी ऑफिस तक गए लेकिन बाद में पता चला कि आरोपियों ने गोरखपुर, लखनऊ और जमशेदपुर के ऑफिस समेत अपनी सभी शाखाएं बंद कर दीं और गायब हो गए।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जमशेदपुर के सैकड़ों लोगों को भी इसी तरह झांसा देकर करोड़ों रुपये निवेश कराए गए हैं। शशि शेखर ने एसएसपी और डीआईजी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी।

---
आरोपियों के खिलाफ लखनऊ और शहर में भी दर्ज हैं केस
आरोपी विश्वजीत श्रीवास्तव व उसके सहयोगियों के खिलाफ लखनऊ के साइबर क्राइम और शहर के पादरी बाजार में भी निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का केस दर्ज है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। ट्रेड आस्था समूह की तीन कंपनियों के नाम पर की गई ठगी है।

ट्रेड आस्था समूह की तीन कंपनियों के नाम पर की गई ठगी
ठगी के शिकार पीड़ित ने बताया कि लोगों को झांसे में लेने के लिए जालसाजों ने तीन कंपनियां बनाई थीं। इसमें आस्था इंफ्रा प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, आस्था रिटेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और आस्था जेम्स एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों के नाम पर जालसाजों ने करोड़ों रुपये की ठगी की।

--
सीएमडी पर विदेश भागने की फिराक में
ठगी के शिकार पीड़ितों ने बताया कि कंपनी का सीएमडी विश्वजीत श्रीवास्तव विदेश भागने की फिराक में है। पीड़ितों ने मांग की है कि सीएमडी और अन्य निदेशकों के पासपोर्ट और बैंक खातों को जब्त किया जाए। कई निवेशकों ने बैंक लोन लेकर और जीवनभर की पूंजी लगाकर निवेश किया था, जिससे अब उनका परिवार आर्थिक संकट में है।

--

कोट
मामले में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी से जुड़े बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हाेंगे।
- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed