{"_id":"65d129e384e302f4e00f0e64","slug":"six-arrested-including-station-master-in-police-recruitment-exam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-470174-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में स्टेशन मास्टर समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में स्टेशन मास्टर समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा में स्टेशन मास्टर समेत छह गिरफ्तार
कोतवाली में दो सॉल्वर समेत तीन, गोरखनाथ में एक सॉल्वर और शाहपुर में सॉल्वर समेत दो पकड़े गए
अभ्यर्थियों को भी बनाया गया आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस, एक अभ्यर्थी का 13 लाख 30 हजार रुपये में तय हुआ था सौदा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से छह लोगों को एसटीएफ और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साल्वर स्टेशन मास्टर और एक अभ्यर्थी को एसटीएफ ने बक्शीपुर के इस्लामियां कॉलेज ऑफ काॅमर्स से पकड़ा। जबकि, पुलिस ने तीन सॉल्वर और एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने, परीक्षा अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी बनाए गए अभ्यर्थियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
जानकारी के मुताबिक, इस्लामियां कॉलेज ऑफ काॅमर्स से एसटीएफ ने जिस साॅल्वर को पकड़ा है उसकी पहचान बिहार के नवादा जिले के नवादा गांव निवासी अंजनी कुमार उर्फ मनीष कुमार सिंह और अभ्यर्थी चिलुआताल के मझगांवा निवासी दुर्गेश यादव के रूप में हुई है। एसटीएफ गोरखपुर प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ पर अंजनी कुमार ने बताया कि वह पूर्व मध्य रेलवे में कुरवा चैनपुर, सिंधियाघाट स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर नियुक्त है।
एसटीएफ के मुताबिक, दुर्गेश ने अपनी जगह दूसरे को परीक्षा दिलाने के लिए 13 लाख 30 हजार रुपये में सौदा तय किया था। वहीं, मारवाड़ कॉलेज से पुलिस ने सॉल्वर बिहार के सहरसा निवासी शशिभूषण कुमार को पकड़ा है। वह गीडा इलाके के अड़िलापार निवासी अंकित कुमार यादव की जगह बैठा था।
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने सीक्रेट हार्ट इंटर कॉलेज से सॉल्वर बिहार के बक्सर निवासी विकास कुमार यादव व अभ्यर्थी टिकरिया निवासी बलिराम को पकड़ा है। जबकि, गोरखनाथ पुलिस ने यूनिक एकेडमी से सॉल्वर भोजपुर निवासी धीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह पश्चिमी दिल्ली मंगोलपुरी निवासी विवेक कुमार की जगह पर परीक्षा देने के लिए बैठा था। एसटीएफ और पुलिस अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने परीक्षा में दूसरे की जगह पर बैठे सॉल्वरों को पकड़ा है। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।