{"_id":"62b6a61fb4d0353f53127bdd","slug":"six-accused-of-stealing-in-trains-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP NEWS: ट्रेनों में चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP NEWS: ट्रेनों में चोरी करने के छह आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Sat, 25 Jun 2022 11:37 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:37 AM IST
सार
एसपी ने बताया कि फरवरी व मई में ट्रेनों में यात्रियों का सामान व मोबाइल फोन चोरी हुआ था। जीआरपी थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के ट्रेनों में चोरी करने के छह आरोपियों को जीआरपी ने शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से एक मोबाइल फोन और चोरी के सामान को बेचकर मिले 95 हजार रुपये बरामद किए गए। पकड़े गए बदमाश ट्रेनों में फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। मौका मिलते ही बैग खोलकर सामान चुरा लेते हैं। गोरखपुर में इस गिरोह ने दो वारदातें की हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान हापुड़ जिले के सिंमभावली थानाक्षेत्र स्थित बक्सर निवासी मोमीन, औरंगाबाद निवासी इमरान, इरफान, घौलाना थानाक्षेत्र के देहरा निवासी गुलबहार, गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र स्थित निडोरी निवासी साजिद और मेरठ जिले के खरखोदा थानाक्षेत्र स्थित घासीपुर निवासी शाहिद के रूप में हुई। एसपी रेलवे डॉ. अवधेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि फरवरी व मई में ट्रेनों में यात्रियों का सामान व मोबाइल फोन चोरी हुआ था। जीआरपी थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। सर्विलांस की मदद से थाना प्रभारी ने छानबीन की तो पता चला कि गाजियाबाद, हापुड़ व मेरठ के रहने वाले गिरोह ने वारदात की है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन