{"_id":"662aeff4a3469947a90b5734","slug":"six-accused-of-murder-of-elderly-woman-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-538200-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुजुर्ग महिला की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुजुर्ग महिला की हत्या के छह आरोपी गिरफ्तार
Fri, 26 Apr 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो
- बांसगांव क्षेत्र के खम्हुआ में रविवार की रात रंजिश में किया गया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बांसगांव पुलिस ने खम्हुआ गांव में बुजुर्ग पानमती की मौत के मामले में आरोपी छह लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लोहे का राड बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, खम्हुआ गांव में रविवार की रात बरामदे में सोई पानमती (70) पत्नी परमेश्वर पर मनबढ़ों ने राड से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में बांसगांव पुलिस मृतका के बेटे महीचन यादव की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी ध्रुव नारायण मिश्रा उर्फ पप्पू, रामनिरंजन मिश्रा, अजीत मिश्रा, रंजीत मिश्रा, प्रज्ज्वल उर्फ प्रांजल मिश्रा और आर्यन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राड बरामद कर लिया गया।