{"_id":"6166ab938ebc3e05ee78501c","slug":"situation-normalized-in-butwal-nepal-due-to-removal-of-curfew-for-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: बुटवल में चार दिनों से लगा कर्फ्यू हटा, स्थिति सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: बुटवल में चार दिनों से लगा कर्फ्यू हटा, स्थिति सामान्य
Wed, 13 Oct 2021 03:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Oct 2021 03:19 PM IST
सार
मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन जमीन को जब्त करने की कोशिश कर रहे पुलिस और नागरिकों के बीच हुई झड़प में चार लोगों के मारे जाने के बाद प्रशासन ने बुटवल-17 में कर्फ्यू लगा दिया था।
विज्ञापन
बवाल के बाद तैनात सुरक्षा कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के बुटवल शहर में चार दिनों के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया है। चार दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र विस्तार के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। स्थिति असामान्य होने के बाद जिला प्रशासन कार्यालय ने कर्फ्यू जारी कर दिया था। मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन जमीन को जब्त करने की कोशिश कर रहे पुलिस और नागरिकों के बीच हुई झड़प में चार लोगों के मारे जाने के बाद प्रशासन ने बुटवल-17 में कर्फ्यू लगा दिया था।
रूपनदेही जिले के मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि मंगलवार की रात 12 बजे से कर्फ्यू हटा लिया गया है। प्रतिबंध यथावत है। कर्फ्यू हटा लिया गया है। अब स्थिति सामान्य है। कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस लगी है। झड़प में 56 पुलिस कर्मी सहित 76 लोग जमीन हथियाने वाले घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की अतिक्रमित जमीन से स्थानीय लोगों को हटाने की कोशिश के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर पथराव और पेट्रोल बम फेंके गए थे। रूपनदेही के मोतीपुर में पांच साल के भीतर एक औद्योगिक क्षेत्र बनाने की घोषणा की गई। बुटवल उपमहानगर पालिका, तिलोट्टा नगर पालिका, सियारी और शुद्धोधन गांव से जुड़ी टीनाउ नदी अपस्ट्रीम की सार्वजनिक भूमि पर सभी पार्टियां औद्योगिक क्षेत्र बनाने पर सहमत हो गई है।