फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sister ran away with her lover, brother committed suicide

Gorakhpur News: बहन प्रेमी संग भागी, भाई ने खुदकुशी की

Mon, 25 Mar 2024 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sister ran away with her lover, brother committed suicide
फोटो
विज्ञापन

पीपीगंज इलाके में हुई घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज (गोरखपुर)। क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेमी संग चली गई। इससे आहत होकर 24 वर्षीय भाई ने रविवार को ही जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आई पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 23 वर्षीय युवती प्रेमी के साथ चली गई। परिजन उसकी काफी तलाश किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इससे आहत होकर रविवार की शाम में चार बजे बड़े भाई ने मानसिक दबाव में आने के कारण जहर खा लिया। उसकी हालत खराब होने लगी। आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस युवक के साथ युवती गई है, वह रिश्तेदारी का ही है और उसका घर पर आना-जाना था। इस वजह से कभी किसी को शक भी नहीं हुआ था। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। अगर देंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed