{"_id":"67a6efcbe7534e622b0bc79d","slug":"sister-in-law-and-sister-in-law-fought-outside-gorakhpur-civil-court-cases-registered-from-both-sides-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर संग्राम: दीवानी कचहरी के बाहर भिड़ीं ननद- भाभी, पति आया था पेशी पर- केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर संग्राम: दीवानी कचहरी के बाहर भिड़ीं ननद- भाभी, पति आया था पेशी पर- केस दर्ज
Sat, 08 Feb 2025 11:16 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:16 AM IST
सार
खुशनुमा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एहतेशाम के समझाने पर उसकी बहन अफसाना उर्फ बेबी दो अन्य महिलाओं के साथ किसी नुकीली चीज से जान से मारने की कोशिश की है। मेरे पिता फिरोज अहमद के चिल्लाने पर महिला पुलिस कर्मियों ने आकर मुझे बचाया है। इस दौरान अफसाना ने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दीवानी कचहरी में केस की तारीख पर जेल से आए बंदी से मिलने पहुंची बहन का अपनी भाभी से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों महिलाओं की तहरीर पर कैंट थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के छोटेकाजीपुर निवासी एहतेशाम परिवार के झगड़े के मामले में जेल में बंद है। उसकी पत्नी खुशनुमा फिरोज ने उस पर केस दर्ज कराया है। एहतेशाम बृहस्पतिवार को जेल से तारीख पर दीवानी कचहरी आया था।
उससे मिलने उसकी बहन अफसाना उर्फ बेबी शाना पहुंची थी। इसी दौरान केस में पैरवी करने पहुंची खुशनुमा की अफसाना से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों भाभी ननद के बीच दीवानी कचहरी के बाहर जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों घायल हो गईं। इसके बाद दोनों थाना कैंट पहुंची और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
खुशनुमा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एहतेशाम के समझाने पर उसकी बहन अफसाना उर्फ बेबी दो अन्य महिलाओं के साथ किसी नुकीली चीज से जान से मारने की कोशिश की है। मेरे पिता फिरोज अहमद के चिल्लाने पर महिला पुलिस कर्मियों ने आकर मुझे बचाया है। इस दौरान अफसाना ने तेजाब फेंकने की धमकी भी दी।
वहीं, मियांबाजार की रहने वाली एहतेशाम की बहन अफशाना खातून ने आरोप लगाया है कि खुशनुमा फिरोज ने गाली गुप्ता देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। उसके चेहरे को नोच लिया है, जिससे खून निकलने लगा। इसका वीडियो भी बना है।