फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sir, I am very poor, where should I arrange a car for the police

साहब, मैं बहुत गरीब हूं, कहां से करूं पुलिस के लिए गाड़ी का इंतजाम

Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sir, I am very poor, where should I arrange a car for the police
साहब, मैं बहुत गरीब हूं, कहां से करूं पुलिस के लिए गाड़ी का इंतजाम
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। साहब, मैं बहुत गरीब हूं। मेरी पत्नी मासूम बेटे को लेकर बगल के गांव के अपने प्रेमी के साथ 22 दिसंबर को गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। कार्रवाई के लिए अपने बुजुर्ग पिता के साथ नौ दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन पुलिस रुचि नहीं दिखा रही बल्कि पत्नी को लाने के लिए प्राइवेट गाड़ी तय करने को कह रही है। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं कि मैं गाड़ी कर सकूं।
यह कहना है कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का। वह अपने पिता के साथ बृहस्पतिवार को सीओ दफ्तर पहुंचा था। कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक युवक की पत्नी तीन बच्चों की मां है। वह चार वर्षीय बेटे शेरू को लेकर बगल के गांव के अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ में वह गहने और 22 हजार रुपये भी ले गई, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अलबत्ता पुलिस पत्नी को लाने के लिए प्राइवेट गाड़ी तय करने को कह रही है। मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं मैं गाड़ी के लिए दे सकूं।
विज्ञापन

इस मामले में इंस्पेक्टर को गुमशुदगी का मुकदमा लिखने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही मुकदमा दर्ज हो जाएगा। पुलिस के गाड़ी तय करने की बात में कोई दम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीयश त्रिपाठी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed