फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sir: Even after the case has been registered, the daughter's photo is going viral on social media.

साहब: केस दर्ज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेटी की फोटो

Thu, 29 Jun 2023 09:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Sir: Even after the case has been registered, the daughter's photo is going viral on social media.
-गोरखनाथ पुलिस ने एक साल पहले दर्ज किया था आईटी एक्ट का केस
विज्ञापन

-साइबर सेल से फोटो डिलीट नहीं होने से शोहदे ने फिर कर दी फोटो पोस्ट
-पिता की फरियाद पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एक साल पहले आईटी एक्ट का केस दर्ज करने के बाद भी साइबर सेल और गोरखनाथ पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवती की फोटो को डिलीट कराना भूल गई। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से शोहदे को बल मिला और उसने एक महीना पहले युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर दोबारा वायरल कर दी। इसके बाद परिजन परेशान हो उठे। पीड़िता के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शोहदे पर कार्रवाई एवं वायरल फोटो को हटवाने की गुहार लगाई है।


पीड़ित पिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक साल पहले शोहदे ने बेटी को बदनाम करने के उद्देश्य से उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसकी शिकायत करने पर गोरखनाथ पुलिस ने जून 2022 में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने वायरल फोटो को न तो डिलीट कराई और ना ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। केस दर्ज होने के एक साल भी अभी उसकी विवेचना लंबित है। इस बीच शोहदे ने एक महीना पहले बेटी की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल कर दी। इसके बाद बेटी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। परिजन बुधवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ मामले की जांच के लिए गोरखनाथ पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed