फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Singer Jubin Nautiyal live concert canceled in Gorakhpur

गोरखपुर: गायक जुबिन नौटियाल का लाइव कंसर्ट निरस्त, सभी को पंजीकरण शुल्क लौटाने का दावा

Fri, 31 Dec 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Dec 2021 05:55 PM IST
सार

कार्यक्रम को न जीडीए की अनुमति मिली थी न पुलिस-प्रशासन की, रुपये लेकर कर रहे थे पंजीकरण।

विज्ञापन
Singer Jubin Nautiyal live concert canceled in Gorakhpur
गायक जुबिन नौटियाल। - फोटो : twitter- @JubinNautiyal

विस्तार

गोरखपुर शहर में इवेंट ग्रुप एडकॉस द्वारा एक और दो जनवरी को इंद्रधनुष-2022 नाम से जिस कार्यक्रम को आयोजित करने का दावा किया जा रहा था वह निरस्त हो गया है। आयोजकों की तरफ से कहा जा रहा है कि जल्द ही कार्यक्रम की नई तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही जिन लोगों ने पांच-पांच सौ रुपये देकर पंजीकरण कराए थे, उन सभी की धनराशि वापस की जाएगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम में सदर सांसद रवि किशन के बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने का भी दावा किया जा रहा था। उन्हें भी कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना दे दी गई है। सांसद के पीआरओ शिवम दुबे ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रसार आदि वजहों से आयोजकों ने कार्यक्रम के निरस्त होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए जो नंबर जारी किए गए थे, शुक्रवार सुबह से ही उनपर कार्यक्रम के निरस्त होने की जानकारी दी जाने लगी। सोशल मीडिया पर भी आयोजकों की तरफ से कोरोना के बढ़ते प्रसार का हवाला देते हुए कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें, कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताओं के साथ ही दो जनवरी को विजेताओं को नकद पुरस्कार देने और मशहूर गायक जुबिन नौटियाल का लाइव कंसर्ट कराने का दावा किया जा रहा था। शहर में कई दिनों से कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही पंफलेट बांटे जा रहे थे।


नृत्य प्रतियोगिता, पेंटिंग, रैंप वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए 500 रुपये में पंजीकरण कराया जा रहा था। ऑनलाइन के साथ ही गोलघर स्थित जीडीए टॉवर के एक रेस्त्रां में भी पंजीकरण किया जा रहा था। मगर जिस कार्यक्रम स्थल, चंपा देवी पार्क में आयोजन का दावा किया जा रहा था, उसकी जीडीए ने अभी तक अनुमति हीं नहीं दी है। यही नहीं प्रशासन की तरफ से भी अनुमति नहीं दी गई है। एडीएम सिटी विनीत सिंह का कहना है कि आयोजकों की तरफ से किसी ने आवेदन ही नहीं किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed