{"_id":"69669a72bd799b9800006a20","slug":"singer-badshah-paid-a-courtesy-call-to-cm-yogi-after-visiting-guru-gorakhnath-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1196841-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गायक बादशाह ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन, सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गायक बादशाह ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन, सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट
Wed, 14 Jan 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
गुरू गोरक्षनाथ का दर्शन करते रैपर बादशाह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बॉलीवुड के मशहूर गायक बादशाह ने मंगलवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उन्होंने मंदिर के बैठक कक्ष में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट भी की।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के औपचारिक समापन समारोह के दिन मंगलवार को बॉलीवुड नाइट में अपनी गायन कला का प्रदर्शन करने आए गायक बादशाह ने मंचीय प्रस्तुति देने से पूर्व गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार गुरु गोरखनाथ के दरबार में मत्था टेका। विधि विधान से दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह विदा हुए।
विज्ञापन