{"_id":"6541429d16421cdbd904c967","slug":"silver-medal-for-the-pillars-students-in-table-tennis-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-355065-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टेबल टेनिस में द पिलर्स के छात्रों को सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टेबल टेनिस में द पिलर्स के छात्रों को सिल्वर मेडल
Tue, 31 Oct 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सीबीएससी की ओर से वाराणसी के आरएस वर्ल्ड स्कूल में 27 से 29 अक्तूबर तक चली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में द पिलर्स पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। साथ सभी प्रतिभागी 21 से 24 नवंबर तक भोपाल में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। शहर के सिविल लाइंस स्थित द पिलर्स के तेजस मौर्य, आरूल गुप्ता, अभिनव प्रताप सिंह और विवान किला ने टेबल टेनिस (कलस्टर राउंड) में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उनकी सफलता पर विद्यालय के निर्देशक आरपी शाही, प्रधानाचार्य उषा बरतारिया ने प्रतिभागियों और क्रीड़ा शिक्षक पवन कुमार को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन