फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Silence prevails in Ahirauli Khurd; movement of people in and out of the village is also being monitored.

Gorakhpur News: अहिरौली खुर्द में सन्नाटा, गांव में आने-जाने वालों पर भी निगरानी

Tue, 11 Aug 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Silence prevails in Ahirauli Khurd; movement of people in and out of the village is also being monitored.
शिवकुमार हत्याकांड : भागे आरोपियों का नहीं मिला सुराग, परिवार की महिलाएं और बच्चे गांव से गए
विज्ञापन

- गांव में सिकरीगंज और बेलघाट थाने की पुलिस तैनात

कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द में शनिवार को शिव कुमार त्रिपाठी (55) की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। एहतियात के तौर पर शिव कुमार और आरोपियों के घर के बाहर सिकरीगंज और बेलघाट थाने की पुलिस तैनात की गई है। गांव में आने-जाने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस भागे आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
वारदात के बाद आरोपियों के परिवार के कई सदस्य घर छोड़कर चले गए हैं। उनके घरों पर ताले लटके हैं। पुलिस की कार्रवाई के बीच गांव में लोग घटना को लेकर चर्चा तो कर रहे हैं लेकिन खुलकर बोलने से बच रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी के कारण गांव की सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। आरोपियों के घर पर स्वर्गीय छेदी की 75 वर्षीय पत्नी कदमा देवी मिलीं। उन्होंने बताया कि घटना के बाद उनकी चारों बहुएं बच्चों के साथ मायके चली गई हैं।
विज्ञापन

कदमा देवी के मुताबिक, आरोपी बनाए गए उनके बेटे मुंबई और अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। पति के बीमार होने की जानकारी मिलने पर वे कुछ दिन पहले ही गांव लौटे थे। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं हैं और वह अकेली रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

एक आरोपी पर पहले से दर्ज है हत्या की कोशिश की प्राथमिकी
सिकरीगंज थाने के एसआई बैजनाथ बिंद ने बताया कि आरोपियों में शामिल राहुल चौधरी के खिलाफ खजनी थाने में हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में खजनी क्षेत्र के भरोहिया में गोली चलाने की घटना में राहुल को जान से मारने की कोशिश का आरोपी बनाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, राहुल चौधरी विश्व हिंदू रक्षा दल का जिलाध्यक्ष है और क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।
-

पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप, बेटे ने कार्रवाई की मांग की
मृतक शिव कुमार त्रिपाठी के बेटे और अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी ने सिकरीगंज पुलिस पर घटना की सूचना मिलने के बावजूद मौके पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। आदित्य के मुताबिक, वारदात के दौरान परिवार के लोगों ने तत्काल सिकरीगंज थाने पर फोन कर हत्या की जानकारी दी थी। घटनास्थल थाने से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में करीब 45 से 50 मिनट लग गए। उन्होंने पुलिस के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी। आदित्य ने हत्याकांड में भागे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए परिजन को न्याय दिलाने की अपील की है।
--

घायल शिव कुमार को ऑटो से ले जाने वाले चालक से पूछताछ
सिकरीगंज पुलिस ने सोमवार को धनघटा निवासी ऑटो चालक अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया गया कि अमन छेदी के ब्रह्मभोज में रिश्तेदारों को ऑटो से लेकर पहुंचा था। घटना के दौरान घायल शिव कुमार त्रिपाठी को उपचार के लिए ऑटो से ले जाया जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में नाबालिग आरोपी ने ऑटो रोक लिया और शिव कुमार पर तलवार से वार हत्या कर दी थी। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अमन की वारदात में कोई भूमिका थी या उसे केवल घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

--

नहीं हो सका छेदी का ब्रह्मभोज, दो दिन बाद हटाया गया टेंट
वारदात वाले दिन अहिरौली खुर्द में छेदी चौधरी का ब्रह्मभोज था। भोजन के दौरान शिव कुमार त्रिपाठी पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ब्रह्मभोज का कार्यक्रम नहीं हो सका। वारदात के बाद आरोपी और उनके परिवार के लोग घर छोड़कर चले गए। आयोजन स्थल पर टेंट, कुर्सियां और अन्य सामान बिखरा रह गया। सोमवार को टेंट संचालक अपना सामान समेटकर वहां से चला गया। घटना के बाद छेदी की पत्नी कदमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह अपने बच्चों को याद कर भावुक हो उठीं। दो दिन तक आयोजन स्थल पर पसरा सन्नाटा घटना के बाद गांव के माहौल में आए बदलाव को बयां करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed