फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Youth dies in Saudi Arabia

सिद्धार्थनगर: सऊदी अरब में युवक की मौत, खबर मिलते ही गांव में मचा कोहराम

Tue, 06 Jul 2021 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 05:08 PM IST
सार

दो बार वह सऊदी से बिस्कोहर आया है। लगभग ढाई वर्ष पूर्व वह तीसरी बार सऊदी अरब गया था।

विज्ञापन
Siddharthnagar Youth dies in Saudi Arabia
शहनूर आलम सिद्दीकी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोजगार के लिए आठ वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए सिद्धार्थनगर जिले के बिस्कोहर निवासी शहनूर आलम सिद्दीकी (45) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसका इलाज सऊदी अरब में चल रहा था। उसके साथ वहां रह रहे बड़े बेटे शाह आलम ने सूचना दी तो घर के लोग गमगीन हो गए।

विज्ञापन


भाई रियाज सिद्दीकी के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व शहनूर आलम का रक्तचाप बढ़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शहनूर आलम सऊदी अरब के रियाद की एक कंपनी में सिलाई का करता था। उन्होंने बताया कि सऊदी से शव लाने में काफी खर्च लगेगा। परिवार पहले से ही तंगी में है।
विज्ञापन


रो-रोकर पत्नी का बुरा हाल
शहनूर आलम की शादी करीब 25 वर्ष पूर्व बिस्कोहर निवासी हन्नान सिद्दीकी की बेटी अलीमुन निशा से हुई थी। उसे चार पुत्र शाह आलम (21) नूर आलम, (19), तबरेज (16), जीशान (13) और एक बेटी फरहद जहां (9) है। जिसमें शाह आलम की शादी हो चुकी है। शौहर के मौत की सूचना मिलने के बाद अलीमुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे भी मां को रोता देखकर रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

परिवार का आसरा था शहनूर

शहनूर आलम बिस्कोहर के उत्तर यादव डीह का निवासी था। कुछ लोगों के संपर्क में आने से वह आठ वर्ष पूर्व सऊदी अरब कमाने चला गया। दो बार वह सऊदी से बिस्कोहर आया है। लगभग ढाई वर्ष पूर्व वह तीसरी बार सऊदी अरब गया था। कुछ माह बाद वह अपने बड़े बेटे को भी अपने पास बुला लिया था।

मोहल्ला निवासी पूर्व बीडीसी शाहिद सिद्दीकी, सलाम सिद्दीकी आदि ने बताया कि दो माह बाद वह घर वापस आने वाले थे, लेकिन उनके आने से पहले उनकी मौत की खबर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed