{"_id":"68ed3567c5da983f1f0901b1","slug":"siddharthnagar-news-only-six-registrations-in-a-day-due-to-server-down-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1034-146443-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सर्वर डाउन होने से दिनभर में महज छह रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सर्वर डाउन होने से दिनभर में महज छह रजिस्ट्री
Mon, 13 Oct 2025 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील मुख्यालय स्थित उपनिबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय में सोमवार को पहले ऑनलाइन वेब पोर्टल का सर्वर डाउन और दोपहर बाद पूरी तरह से फेल हो जाने के कारण मात्र छह रजिस्ट्री हो पाई, जिससे जमीन रजिस्ट्री कराने पहुंचे अधिकांश क्रेता, विक्रेता, गवाह और दस्तावेज लेखक मायूस वापस लौट गए।
सुबह से ही पोर्टल में तकनीकी समस्या आने के कारण दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन और पंजीकरण कार्य नहीं हो सका। दस्तावेज लेखक की ओर से तैयार किए गए सभी दस्तावेज लंबित रह गए। लोग घंटों तक इंतजार करते रहे, लेकिन सर्वर चालू न होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा। उपनिबंधक डुमरियागंज मोहम्मद तंजीम ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण रजिस्ट्री काफी धीमी गति से हो रही थी, जिससे कार्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया आज सरकारी सहित कुल छह रजिस्ट्री ही हुई हैं। उम्मीद है कल सर्वर ठीक हो जाए और रजिस्ट्री कार्य तेज होगी। स