{"_id":"68ed3410c5dd252f9a06e7e4","slug":"siddharthnagar-news-officers-marched-in-shohratgarh-to-check-security-for-the-road-march-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1033-146432-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पथ संचलन को लेकर शोहरतगढ़ में अफसरों ने मार्च कर परखी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पथ संचलन को लेकर शोहरतगढ़ में अफसरों ने मार्च कर परखी सुरक्षा
Mon, 13 Oct 2025 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवानों के पैदल मार्च करते डीएम, एसपी। स्रोत विज्ञप्
शोहरतगढ़। आरएएस के पथ संचलन को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार की दोपहर डीएम डाॅ. राजा गणपति आर और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जवानों संग दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया। मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हुई झड़प के बाद से पुलिस सतर्क है। इस पथ संचलन का मार्ग बदले जाने को लेकर विवाद गर्माया था। पथ संचलन सकुशल संपन्न हो सके। इसके लिए कई थानों की पुलिस ने कस्बे में मार्च करके सुरक्षा का जायजा लिया। गड़बड़ी करने की कोशिश करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि मंगलवार को पूर्व निर्धारित तय मार्ग के अनुसार शहीद बुधई मार्ग होते हुए पथ संचलन निकाला जाएगा। पथ संचलन को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन व कई थानों की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति झूठा प्रचार कर अफवाह न फैलाए, जिससे शांतिपूर्ण माहौल चंद मिनटों में बिगड़ जाता है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले समाज के हित में नहीं रहते हैं, ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी ने खिलवाड़ करने की कोशिश की तो उसे दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि पथ संचलन को संपन्न कराने के लिए पुलिस के जवानों को दंगा रिहर्सल कराया गया है। शोहरतगढ़ में अतिरिक्त पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में नगर भ्रमण करते रहेंगे।
उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग संयम से काम लेते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पथ संचलन निकालें। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से किसी दूसरे समुदाय की भावनाओं पर ठेस पहुंचाने की कोशिश की तो उसे बक्शा नहीं जाएगा।
र