{"_id":"658b3681a6566286fc0d6361","slug":"shyama-devi-general-knowledge-scholarship-examination-conducted-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-412626-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित
Wed, 27 Dec 2023 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जायसवाल विकास समिति की ओर से श्यामा देवी सामान्य ज्ञान छात्रवृत्ति परीक्षा सोमवार को रामअवध जायसवाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में हुई। परीक्षा में 77 विद्यार्थी शामिल हुए।
समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र स्वरूप जायसवाल ने बताया कि यह परीक्षा प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर पर चार वर्गों में हुई। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 10-10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति और परीक्षा में शामिल सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। परीक्षा संपन्न कराने में केंद्रीय महामंत्री अजय कुमार जायसवाल, रीना जायसवाल, उषा किरन, रंजीत कुमार जायसवाल, विशाल आदि का योगदान रहा।