फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shubhammani has to study hard and go to IIT

Gorakhpur News: दसवीं के टॉपर

Sat, 13 May 2023 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shubhammani has to study hard and go to IIT
10वीं सेकेंड टॉपर
विज्ञापन


शुुुभममणि को खूब पढ़ाई कर आईआईटी में जाना है

फोटो- परिवार के साथ



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जिले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहने वाले जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ के छात्र शुुुभम मणि त्रिपाठी को 97.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। वह आईआईटी से पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।



स्टेशनरी के थोक कारोबारी अजय मणि त्रिपाठी और गृहिणी मुक्तकेशी त्रिपाठी के इकलौते बेटे शुभममणि अपने माता-पिता संग बशारतपुर मोहल्ले में रहते हैं। एलकेजी से जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले शुभम पूरी तरह से स्कूल पर निर्भर रहे। स्कूल के अलावा उन्होंने पुस्तकालय और इंटरनेट की ही मदद ली।
विज्ञापन


गणित के अध्यापक, उनके कक्षा अध्यापक संजय गुप्ता ने पढ़ाई में पूरा सहयोग किया। गृहिणी मां और कारोबारी पिता हमेशा बेटे की पढ़ाई को लेकर सक्रिय रहते हैं। शुभम मणि के मुताबिक उनके बड़े पिता कुलदीप मणि त्रिपाठी के बेटे हर्षितमणि इंजीनियर हैं। पढ़ाई के दौरान कठिन सवालों का जवाब बताकर वह भी मदद करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सफलता के मंत्रः स्कूल की पढ़ाई पर निर्भर रहते हुए भी रोजाना नया सीखने का शौक होना चाहिए।

नाम- शुभममणि त्रिपाठी

जन्मतिथि- 09/02/2007


कक्षा- दसवीं, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ



पिता- अजय मणि त्रिपाठी



माता- मुक्तकेशी त्रिपाठी



पसंद - शतरंज खेलने, संगीत सुनने और किताबें पढ़ने का शौक



स्कोर कार्ड - अंग्रेजी 100, साइंस 99, सोशल स्टडीज 99, मैथ्स 95 और हिंदी 95
-----------
10वीं सेंकेंड टॉपर -2

आईआईटी से पढ़ाई करने का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शहर के रूचिर द्विवेदी 97.6 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले के दूसरे टॉपर बने हैं। जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र रूचिर का सपना आगे चलकर आईआईटी से पढ़ाई करने का है। करीमनगर के रहने वाले पिता राजेश धर द्विवेदी को अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। रूचिर ने बताया कि प्रतिदिन तय समयसारिणी के अनुसार पढ़ाई करता हूं । परीक्षा के समय सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय माता पिता और शिक्षकों का दिया है।



प्रोफाइल

नाम: रूचिर द्विवेदी

कक्षा: 10वीं, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल



पिता का नाम: राजेश धर द्विवेदी



माता का नाम: माधुरी द्विवेदी

जन्मतिथि: 16.07.2008


पसंद: किताबें पढ़ना और बॉस्केटबॉल

स्कोर कार्ड: अंग्रेजी 98, हिंदी 95, गणित 98, सामाजिक विज्ञान- 98, विज्ञान- 99, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी- 96



सफलता का मंत्र: नियमित पढ़ाई करें और सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।
-------------
10वीं में जिले में दूसरा स्थान:
इंजीनियर बनना है आदित्य का लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। शहर के आदित्य केजरीवाल ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 97.6 फीसदी अंक मिले हैं। आत्मदीप विद्यालय में पढ़ने वाले आदित्य का लक्ष्य इंजीनियर बनना है। शहर के सिक्टौर निवासी दुर्गेश केजरीवाल और माता प्रीति केजरीवाल ने कहा कि बेटे की सफलता गौरव का अनुभव करा रही है। आदित्य ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से हमेशा दूरी बनाए रखी। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों का दिया है।


प्रोफाइल



नाम: आदित्य केजरीवाल



कक्षा: 10वीं आत्मदीप विद्यालय

पिता का नाम: दुर्गेश केजरीवाल

माता का नाम: प्रीति केजरीवाल



जन्मतिथि: 07.02.2007


पसंद: फुटबॉल खेलना

स्कोर कार्ड: अंग्रेजी 96, हिंदी 95, गणित 100, विज्ञान 99 सामाजिक विज्ञान 98।



सफलता का मंत्र: सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।
------------
10 वीं जिले में तीसरा स्थान

कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं प्रियांशी
संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में शहर की प्रियांशी गुप्ता ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी को 97.4 फीसदी अंक मिले हैं। आरपीएम एकेडमी की छात्रा कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहती हैं। रुस्तमपुर निवासी बिजनेसमैन हरिश्वर गुप्ता को अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व है। माता स्वेता गुप्ता गृहिणी हैं। प्रियांशी ने बताया कि वह स्कूल के अलावा हर दिन लगभग छह घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं। इसके अलावा पढ़ाई के लिए मोबाइल का इस्तेमाल तो करती थीं, लेकिन सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।

प्रोफाइल



नाम: प्रियांशी गुप्ता



कक्षा: 10वीं आरपीएम एकेडमी

पिता का नाम: हरिश्वर गुप्ता



माता का नाम: स्वेता गुप्ता

जन्मतिथि: 24.08.2007
पसंद: गाने सुनना, खाना बनाना और किताबें पढ़ना



स्कोर कार्ड: अंग्रेजी 98, हिंदी 95, गणित 97, विज्ञान 88, समाजिक विज्ञान 98



सफलता का मंत्र: हर दिन के पढ़ाई का लक्ष्य बनाएं और उसी रुटीन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed