फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shubham wins

Gorakhpur News: ‘पावनखिंड दौड़’ के विजेता बने शुभम

Mon, 07 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shubham wins
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महानगर दक्षिण की ओर से युवा-केंद्रित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार को शास्त्री चौक से नौका विहार तक ‘पावनखिंड दौड़’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नौसढ़ नगर के अमित साहनी ने प्रथम, शुभम निषाद ने द्वितीय, बुद्ध नगर के लकी ने तृतीय, अंकित गुप्ता ने चतुर्थ और आजाद नगर के अभिषेक साहनी ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने वर्ष 1660 में हुई पावन खिंड की ऐतिहासिक लड़ाई का उल्लेख किया। कहा कि बाजी प्रभु देशपांडे सहित अनेक वीर योद्धाओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज की रक्षा के लिए अदम्य साहस और अद्वितीय बलिदान का परिचय दिया। उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा की स्मृति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर भाग प्रचारक मनीष, भाग सायं प्रचारक संजीव, अखिल, जीत, ओम नारायण, अनुराग, सीतेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed