फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shriprakash Shukla wanted to become mafia Vinod Upadhyay

Vinod Upadhyay: श्रीप्रकाश शुक्ला बनना चाहता था विनोद, गोरखपुर के इस कॉलेज में जुटती थी मंडली

Sat, 06 Jan 2024 05:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

विनोद ने सबसे पहले धर्मशाला में अपनी टीम बनाई। शुरुआती दौर में वह धमक बनाने के लिए मोहल्लों में मारपीट करता था। फिर जब टीम में लड़कों की संख्या बढ़ी तो वह कॉलेजों की तरफ जाने लगा। 1998-99 में उसने सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आना-जाना शुरू किया।

विज्ञापन
Shriprakash Shukla wanted to become mafia Vinod Upadhyay
माफिया विनोद उपाध्याय की कहानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया विनोद उपाध्याय अपराध की दुनिया में यूं ही नहीं कूदा, बल्कि उसे श्रीप्रकाश शुक्ला की तरह ही कुख्यात होने का शौक था। सेंट एंड्रयूज कॉलेज उसका मेन अड्डा था, जहां रोजाना उसकी मंडली जुटती थी। शहर के कई रंगबाज इसमें शामिल होते थे। धीरे-धीरे उसकी गतिविधियां गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर बढ़ने लगीं। इसी बीच ठेके की तरफ उसके कदम मुड़े तो अपराधियों से संगत भी बढ़ती गई।

विज्ञापन


विनोद ने सबसे पहले धर्मशाला में अपनी टीम बनाई। शुरुआती दौर में वह धमक बनाने के लिए मोहल्लों में मारपीट करता था। फिर जब टीम में लड़कों की संख्या बढ़ी तो वह कॉलेजों की तरफ जाने लगा। 1998-99 में उसने सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आना-जाना शुरू किया। जानकारों की मानें तो सेंट एंड्रयूज कॉलेज में विनोद के एक करीबी से छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे संजीव सिंह श्रीनेत के एक साथी की ठन गई। इसके बाद विनोद ने कॉलेज परिसर में बम फोड़कर दहशत बना दी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

कॉलेज के बाहर एक चाय की दुकान पर उसका अड्डा था, जहां उसके साथी इंतजार करते थे। विनोद पहले यामहा मोटरसाइकिल से चलता था। इस दौरान वह एक करीबी को जरूर साथ रखता था। विनोद की इस करीबी से दोस्ती भी सेंट एंड्रयूज कॉलेज में हुई थी। बाद में दोनों का नाम कई वारदातों में सामने आया। इसके बाद विनोद ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर रुख किया।

गोलघर चौराहे में फायरिंग कर पहली बार सुर्खियों में आया था विनोद
वर्ष 2002 में विनोद उपाध्याय ने छात्रसंघ चुनाव में एक छात्रनेता के नामांकन जुलूस में गोलघर में कई राउंड फायरिंग की थी। उसके साथ उसका पूरा गिरोह भी था। इस घटना से युवाओं में वह चर्चा का विषय बन गया। यहीं से गोलघर के व्यापारियों में उसने दहशत बनाने की कोशिश की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed