{"_id":"6561046c1bc38e08400f8d54","slug":"shri-radha-krishna-marriage-festival-started-with-turmeric-and-mehndi-ceremony-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-379291-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हल्दी और मेहंदी की रस्म के साथ शुरू हुआ श्रीराधा-कृष्ण विवाह उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हल्दी और मेहंदी की रस्म के साथ शुरू हुआ श्रीराधा-कृष्ण विवाह उत्सव
विज्ञापन
- चंपा देवी पार्क में आयोजित हो रहा है तीन दिवसीय कार्यक्रम
- उज्जैन से आई मंडली ने प्रस्तुत किया मनमोहक नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पूर्वांचल में पहली बार शुक्रवार को शहर के चंपा देवी पार्क में श्री राधा कृष्ण विवाह उत्सव का शुभारंभ शंखनाद से हुआ। उत्सव में पहले दिन हल्दी और मेहंदी की रस्म निभाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में वृंदावन से आए लक्ष्मण दास और अयोध्या से आए मधुकरिया बाबा सहित उमेश सिंघानिया, रसेंदू फोगला, पवन सिंघानिया, दिनेश सिंघानिया ने दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद विवाह में आए शहर के लोगों ने लक्ष्मण दास और मधुकरिया बाबा का स्वागत किया। स्वागत के बाद गणेश वंदना हुई और फिर युगलाष्टकम (कृष्ण प्रेम मई राधा) गीत पर उज्जैन से आई मंडलियों ने नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान लक्ष्मण दास ने श्री राधा-कृष्ण के विवाह के महत्व उसकी महिमा और पौराणिक महत्व बताया। इसके बाद हल्दी और मेहंदी की रस्म पूरी की गई। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सेवा देने वालों में मारवाड़ी सेवा समिति, एक नई आशा, श्री श्याम मंडल न्यास, जेसीआई मिड टाउन, नई उमंग, मां शाकंभरी भक्त मंडल, भारत विकास परिषद, श्री हरि शाखा, मारवाड़ी महिला सेवा समिति, रोटरी क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, श्याम गुणगान समिति, राधा दरबार, गोवत्स सेवा संस्थान आदि शामिल रही।