फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shri Krishna Janmashtami will be celebrated in homes today during Jayanti Yoga.

Gorakhpur News: जयंती योग में आज घरों में मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Wed, 06 Sep 2023 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 Sep 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami will be celebrated in homes today during Jayanti Yoga.
गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार को जयंती योग में श्रद्धा पूर्वक मनाई जाएगी। वहीं वैष्णव लोग जन्माष्टमी बृहस्पतिवार को मनाएंगे।
विज्ञापन

शहर में घरों के साथ ही गोपाल मंदिर, जलकल, जिला कारागार में बुधवार को, वहीं गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका, पुलिस लाइंस आदि जगहों पर बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को दिनभर जलकल, आरपीएफ, पुलिस लाइंस आदि जगहों पर झांकियों और पंडालों की सजावट का काम चलता रहा।
वाराणसी से प्रकाशित हृषीकेश पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण सप्तमी तिथि का मान शाम सात बजकर 58 मिनट तक पश्चात अष्टमी है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र भी दिन में दो बजकर 39 मिनट तक पश्चात रोहिणी नक्षत्र संपूर्ण रात्रि है। 30 वर्ष बाद इस वर्ष जयंती योग बन रहा है।
विज्ञापन

पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के समय अर्ध रात्रि में हुआ था। इस वर्ष अष्टमी, बुधवार और रोहिणी नक्षत्र का योग होने से जयंती नामक योग बन रहा है, जो महापुण्य दायक माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करें व्रत-पूजन

ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रात: काल स्नानादि के बाद पूजन-अर्चन कर व्रत का संकल्प लें। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र स्थापित कर झांकी सजाएं। इसके बाद विधि-विधान से पूजन करें। पूजन में देवकी, वासुदेव, बलदेव, नंद, यशोदा और लक्ष्मी इन सबका नाम क्रमश: लेना चाहिए। मध्य रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव मनाएं। अंत में प्रसाद वितरण कर भजन-कीर्तन करते हुए रात्रि जागरण करें। दूसरे दिन सुबह स्नानादि पूजन-अर्चन कर ब्राह्मण को दान देकर व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed