फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shri Krishna comes running on the call of the devotee: Manas Kinkar

भक्त की पुकार पर दौड़े चले आते हैं श्रीकृष्ण: मानस किंकर

Thu, 25 May 2023 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna comes running on the call of the devotee: Manas Kinkar
भक्त की पुकार पर दौड़े चले आते हैं श्रीकृष्ण: मानस किंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। कालिंदीपुरम, खोराबार चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथाव्यास आचार्य मानस किंकर ने कहा कि भक्त की पुकार पर भगवान कृष्ण दौड़े आते हैं।
कथा के दौरान कृष्ण और रुक्मणी के विवाह की दिव्य झांकी भक्तों द्वारा सजाई गई। कथाव्यास के निर्देशन में मंच पर रुक्मणी ने भगवान कृष्ण को जयमाला पहना कर अपना पति वरण किया। इसके बाद कथा में यज्ञाचार्य और विश्व वैदिक धर्म संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य चंद्रशेखर ठाकुर और महासचिव अजय मिश्र ने भगवान कृष्ण और रुक्मणी की पैर पूजने का कार्यक्रम भक्तों द्वारा संपन्न कराया। इस अवसर पर मुख्य यजमान राकेश सिंह पहलवान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


-----------------

11 हजार दीपों से जगमगाया सूर्यकुंड धाम
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के आठवें दिन सूर्यकुंड धाम आंदोलन की तीसवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर 11 हजार दीपों के दीपदान से सूर्यकुंड धाम जगमग हो उठा। दिन में भगवान राम की आरती के बाद प्रारंभ रामलीला में जनकपुर नगर दर्शन पर राम और लक्ष्मण पर फूलों की बारिश हुई। रासलीला में जालंधर वध का मंचन देख दर्शक रोमांचित हो उठे। वृंदावन के कथावाचक अखिलेशानंद जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं में छिपे संदेश को आत्मसात करने की जरूरत बताई। कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यकुंड धाम के विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर यज्ञाचार्य अवनीश शुक्ला व पं शैलेश पांडेय ने यज्ञ कर्म संपन्न कराया। मदन राजभर, बालक दास ब्रह्मचारी, कनक लता मिश्रा, अरविंद चौरसिया, परमात्मा राम त्रिपाठी, प्रणय कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed