{"_id":"6a65210067b4ded20e00028d","slug":"shreya-topped-in-the-poster-competition-ankush-in-storytelling-and-shubhi-in-speech-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1397023-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चों ने अपनी मासूम अभिव्यक्ति से जीता सभी का दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चों ने अपनी मासूम अभिव्यक्ति से जीता सभी का दिल
Sun, 26 Jul 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के क्रम में शनिवार को गोद लिए गए पिपराइच विकासखंड के रक्षवापार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ''''मेरी मां'''' विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी मासूम अभिव्यक्ति से सभी का दिल जीत लिया।
''''मां और मेरा परिवार'''' विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा चार की श्रेया पासवान ने प्रथम व कक्षा पांच के अंशु शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ''''मां की दुआओं का असर'''' विषयक कहानी कथन में कक्षा चार के अंकुश शर्मा प्रथम और कक्षा पांच के अंशु शर्मा द्वितीय रहे। ''''मेरी मां मेरी प्रेरणा'''' विषय पर भाषण में कक्षा चार की शुभी सिंह ने पहला व कक्षा पांच के अंकुश शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के संयोजक प्रो. सत्यपाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि अगले चरण की प्रतियोगिता विश्वविद्यालय में होगी। वहां से चयनित चार विजेता विद्यार्थियों को छह अगस्त को आयोजित दीक्षांत के मंच से कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
संचालन एवं मूल्यांकन डॉ. आलोक कुमार, डॉ. हर्षदेव वर्मा, डॉ. सुशील सिंह, विनीत सिंह और राजेन्द्र मौर्य ने किया। विद्यालय की ओर से सोनल शर्मा, सीमा सिंह, गुलनीगार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।