{"_id":"65624c7592c165dfc00b2717","slug":"shreya-chaurasia-won-in-the-essay-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-379872-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निबंध प्रतियोगिता में श्रेया चौरसिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निबंध प्रतियोगिता में श्रेया चौरसिया ने मारी बाजी
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर सेंट एंड्रयूज कॉलेज में निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज काॅलेज के स्थापना सप्ताह समारोह के अंतर्गत शनिवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘आज के युवा में उच्च शिक्षा के प्रति बढ़ती उदासीनताः कारण एवं निवारण’ विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में 61 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा श्रेया चौरसिया ने पहला स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष के संजीव मौर्या तथा तृतीय स्थान पर बीएड द्वितीय वर्ष की ऐश्वर्य चौरसिया रही। निर्णायक की भूमिका में प्रो. मनोज कुमार तथा प्रो. अनुग्रह तिवारी रहे।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में 65 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें प्रथम स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष की श्वेता त्रिपाठी, द्वितीय स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष के अनमोल त्रिपाठी, तथा तृतीय स्थान पर एमए द्वितीय वर्ष की अंजली दुबे रही। निर्णायक की भूमिका में प्रो. सुनीता मुर्मू, डाॅ. मुमताज खान रहे।