{"_id":"66a837a33ebaeb65b704b9f7","slug":"showed-leased-land-as-residential-grabbed-rs-350-lakh-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-637330-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आवासीय बताकर पट्टे की जमीन दिखाई, हड़प लिए 3.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आवासीय बताकर पट्टे की जमीन दिखाई, हड़प लिए 3.50 लाख
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच इलाके में पट्टे की जमीन को आवासीय बताकर 3.50 लाख रुपये हड़पने वाले आरोपियों पर जालसाजी का केस रविवार को दर्ज किया गया है। पिपराइच के भगवानपुर टोला की रहने वाली वंदना चौहान ने तहरीर देकर तुर्रा टोला शाहपुर के राजकमल और वंशीधर पर केस दर्ज कराया है।
वंदना ने तहरीर में बताया कि उनके घर आने-जाने वाले परिचित राजकमल ने तुर्रा टोला शाहपुर निवासी वंशीधर से मिलवाया था। वंशीधर को रुपये की जरूरत थी, इसलिए वह अपनी दो डिसमिल जमीन बेचना चाहते थे। वंदना को राजकमल ने बताया कि जमीन आवासीय है, आपको 4.50 लाख रुपये देने हैं। इसके बाद वंशीधर से जमीन बैनामा करवा दूंगा। यह कहकर 24 मई को वंदना से 3.50 लाख रुपये ले लिए गए। बाकी एक लाख रुपये बैनामा के समय देने की बात हुई। 15 दिन बाद जब वंदना द्वारा राजकमल व वंशीधर से बैनामा करने की बात की गई तो वे हीलाहवाली करने लगे।