फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Show cause notice to Dr. RMD Aggarwal

डॉ. आरएमडी अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप

Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर /लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर /लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to Dr. RMD Aggarwal
नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायकों के खिलाफ सोशल मीडिया पर हमलावर नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की मुश्किल बढ़ गई है। इस मामले को भाजपा ने संगठन व सरकार विरोधी माना है। साथ ही नोटिस देकर सात दिन में जवाब-तलब किया है। 

विज्ञापन


पीडब्लूडी के सहायक अभियंता केके सिंह के तबादले सहित तमाम मुद्दों पर सोशल मीडिया पर खुली राय रखते हैं। कई बार संगठन व सरकार की लाइन से हटकर पोस्ट लिखते हैं। इसका संज्ञान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लिया है। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर ही प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने डॉ. आरएमडी अग्रवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नगर विधायक के द्वारा सरकार व संगठन की छवि धूमिल करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर की जा रही है। आपका यह कृत्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस संदर्भ में विधायक को अपना स्पष्टीकरण देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में नगर विधायक का कहना है कि नोटिस की कोई आधिकारिक सूचना नहीं प्राप्त हुई है लेकिन संगठनात्मक एकता को मजबूत करने तथा पार्टी की छवि को बेहतर करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई को एक आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि हम पार्टी के पूरी तरह से अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं। नियत समय पर नोटिस का जवाब देने और संगठन के सभी निर्देशों का पालन करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed