फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Show-cause notice issued to firm over altercation at multi-level parking facility.

Gorakhpur News: मल्टीलेवल पार्किंग में मारपीट पर फर्म को कारण बताओ नोटिस

Fri, 25 Sep 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notice issued to firm over altercation at multi-level parking facility.
गोरखपुर। जलकल स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में बैंक मैनेजर से मारपीट और चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज होने की घटना के बाद नगर निगम ने पार्किंग संचालक मेसर्स आर्चिज इंटरप्राइजेज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर निगम ने घटना के संबंध में अपना पक्ष और कारण स्पष्ट करते हुए नोटिस प्राप्त होने के पांच दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि पार्किंग का संचालन नगर निगम के साथ हुए अनुबंध के तहत किया जा रहा है। पार्किंग स्थल का सुचारू संचालन, वहां आने वाले वाहन स्वामियों और आमजन के साथ उचित व्यवहार तथा शांति और व्यवस्था बनाए रखना संचालक की जिम्मेदारी है। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार घटना से संबंधित समाचार और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री से पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रतिकूल स्थिति दिखाई दे रही है। इससे नगर निगम की छवि भी प्रभावित हो रही है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं देने पर उपलब्ध अभिलेखों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात भी नोटिस में कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed