फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shots fired at wedding ceremony, youth injured, stampede in wedding procession

Gorakhpur News: शादी समारोह में चली गोली, युवक घायल, बरात में मची भगदड़

Fri, 15 May 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 15 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Shots fired at wedding ceremony, youth injured, stampede in wedding procession
ब्रह्मपुर। झंगहा क्षेत्र के गोबड़ौर नेवढी टोला में बुधवार देर रात शादी समारोह के दौरान गोली चलने से 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। जयमाल कार्यक्रम के बीच हुई फायरिंग से बरात और घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाला और सुरक्षा के बीच रात करीब तीन बजे शादी की रस्में पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई। उधर, पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घायल की पहचान धीरज यादव निवासी छितहरी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, धीरज अपनी कार लेकर बरात में गया था और लौटने की तैयारी में था। इसी दौरान रात करीब 11:20 बजे फोन से सूचना मिली कि उसे गोली लग गई है। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए एम्स गोरखपुर ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बसुही गोड़सैरा निवासी तुफानी पासवान के बेटे की बरात नेवढी निवासी कमलेश पासवान के घर आई थी। रात करीब नौ बजे द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। इसके बाद 10:30 बजे जयमाल कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे समारोह में भगदड़ मच गई। लड़की के पिता कमलेश पासवान ने बताया कि जिन लोगों पर विवाद और फायरिंग का आरोप है, उन्हें शादी में निमंत्रण नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश करती रही, जिसके चलते शादी की रस्में जल्दबाजी में पूरी करानी पड़ीं। कन्यादान की रस्म लड़की के मामा संजय पासवान ने निभाई। घायल युवक के पिता दयानाथ यादव ने झंगहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है। एसपी नार्थ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed