अंडा विक्रेता ने की तीन राउंड फायरिंग: गोरखपुर में आपसी विवाद में चली गोली, तीन घायल
इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सागर का कहना है कि किसी लड़की के मामले को लेकर विवाद था। दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र दुर्गाबाड़ी में रॉक जिम के पास सोमवार देर रात आपसी विवाद में तीन लोगों को गोली लग गई। छोटे काजीपुर के अनिकेत सिंह (17) के सीने में गोली लगी है। अनिकेत की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीनों घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीन राउंड गोली चलने से सनसनी फैल गई। आसपास के दुकानदार भाग गए। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगेज होटल के पास रॉक जिम है। इसी जिम के पास सोमवार देर रात एक ही ग्रुप के अनिकेत सिंह, अभिषेक पासवान और शहनवाज खड़े थे। बताया जा रहा है कि अनिकेत का अपने साथ पढ़ने वाले जटाशंकर पोखरा गली निवासी शेखर चौधरी से किसी बात को लेकर विवाद था। लिहाजा, तीनों दोस्त शेखर को सबक सिखाने के इरादे से आए थे।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक, शेखर कोचिंग पढ़कर जैसे ही जिम के पास पहुंचा, अनिकेत व उसके दोस्तों से हमला बोल दिया। गालीगलौज करने के साथ ही मारपीट करने लगे। इस बीच शेखर ने घटना की जानकारी मोबाइल फोन से अपने पिता शंकर चौधरी को दे दी।
शंकर कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों दोस्तों को ढूंढने लगे। आरोप है कि खुद को घिरा देख अभिषेक पासवान ने 32 बोर का तमंचा निकाला और फायर झोंक दिया। क्षेत्र में अंधेरा था, इसलिए गोली अभिषेक के साथी अनिकेत सिंह के सीने में जा धंसी। साथ आए बेनीगंज निवासी शहनवाज को भी गोली लग गई।
अंधाधुंध फायरिंग में जटाशंकर पोखरा गली निवासी शंकर चौधरी गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग का आरोपित दुर्गाबाड़ी में ही अंडा बेचता है। अब सवाल है कि अंडा विक्रेता के पास 32 बोर का तमंचा कहां से आया। फिलहाल, फायरिंग का आरोपित भागा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया है। अभिषेक की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर कोतवाली कल्याण सागर का कहना है कि किसी लड़की के मामले को लेकर विवाद था। दो पक्षों में विवाद के बाद गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देर रात शंकर के भाई ने दी तहरीर
गोली से घायल शंकर चौधरी के भाई शिव चौधरी ने देर रात कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसके मुताबिक, आरोपित अभिषेक के साथ आलोक, अहिल उपाध्याय, रवि उपाध्याय, अनिकेत सिंह, राजवीर व शहनवाज भी थे। सब लाठी-डंडा लेकर आए थे और भतीजे शेखर को जान से मारना चाहते थे। अभिषेक की गोली से ही अनिकेत व शहनवाज भी घायल हुए हैं।