फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shorter police shift eight hours during lockdown in gorakhpur

खुशखबर: पुलिस का तनाव कम करने के लिए अफसरों ने उठाए है ये कदम, दी ये खास सुविधा

Wed, 15 Apr 2020 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Apr 2020 03:36 PM IST
सार

  • तीन चरणों में ड्यूटी, बढ़ाई गई फोर्स, अभी तक 12 घंटे की डयूटी कर रहे पुलिसकर्मी
  • होली से ही नहीं मिली है छुट्टी, लगातार काम से फोर्स ना थके, इस पर भी अफसरों का जोर

विज्ञापन
Shorter police shift eight hours during lockdown in gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के 21 दिन पूरे हो गए हैं। साथ ही इसे और सख्ती के साथ बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है। ऐसी दशा में पुलिस को अभी राहत नहीं मिलती है। लगातार ड्यूटी से पुलिसकर्मी तनाव और थकान भी महसूस करने लगे है। आगे भी उनकी मुस्तैदी बनी रहे। इसके लिए जरूरी है कि पुलिस कर्मचारियों का मोरल हाई रखा जाए।
विज्ञापन


इसे देखते हुए पुलिस अफसर भी सतर्क हो गए है। हौसला बढ़ाने के साथ ही फोर्स भी बढ़ा कर तीन चरणों में ड्यूटी लगाई जा रही है ताकि पुलिसकर्मी थोड़ा आराम भी कर सके। ड्यूटी इस तरह से लगाई जा रही है कि किसी पुलिस कर्मचारी को कोई दिक्कत ना आने पाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पब्लिक की मदद, सोशल डिस्टेंसिंग, लॉकडाउन का पालन कराने, जरूरतमंदों को भोजन और दवा पहुंचाने सहित कई जिम्मेदारियां हैं। बैरियर, चेक पोस्ट पर चेकिंग के अलावा पुलिस कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। इससे कई पुलिस कर्मचारी थकने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि ना थके पुलिस, अफसरों ने उठाए है ये कदम

- चार बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12 से रात आठ और रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक ड्यूटी का शिफ्ट की गई है।
- पुलिस कर्मचारियों का प्रेशर कम करने के लिए होमगार्ड्स के पांच सौ अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।
- गैर जनपदों से छुट्टी में गोरखपुर आए 70 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी बैरियर पर की गई है।
- एयरपोर्ट सहित अन्य संस्थाओं में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों की तैनताी की गई है। सुबह और दोपहर की ड्यूटी में दरोगा, सिपाही और होमगार्ड्स की ड्यूटी लग रही है।
- पुलिस कर्मचारियों के लिए भोजन, पानी सहित अन्य जरूरी चीजें भी उपलब्ध कराई जा रही है।
- कुछ रास्तों पर परमानेंट बैरियर बनाकर वहां से पुलिस की ड्यूटी शिफ्ट की गई है।

एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बताया- पुलिस वालों की ड्यूटी शिफ्ट में लगाई जा रही है ताकि उन पर प्रेशर कम हो, साथ ही अपनी ड्यूटी भी ठीक से कर सकें। होमगार्ड्स जवानों की तादाद बढ़ा दी गई है। पुलिस कर्मचारियों के खानेपीने का ध्यान रखा जा रहा है। सुबह छह बजे से हम लोग मोबाइल रहकर गतिविधियों पर नजर रखते हैं। सभी पुलिस कर्मचारियों से कहा जा रहा है कि सदभावना के साथ काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed