{"_id":"5eee41c78ebc3e42f57da38d","slug":"short-crime-story-two200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्षिप्त क्राइम खबर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्षिप्त क्राइम खबर दो
विज्ञापन
सुलह के बाद युवक को छोड़ा गया भटहट। गुलरिहा इलाके के एक गाँव से युवती के घर से पकड़े गये युवक को शनिवार को थाने से दोनों पक्षो के सुलह करने के बाद छोड दिया गया। पिपराइच इलाके का एक युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुच गया था। प्रेमिका के घर वालो ने उसे पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सौप दिया था। थाने पर दोनों की शादी की बात चल रही थी। लेकिन युवती के नाबालिग होने पर पुलिस ने शादी कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
00 दो पक्षो में मारपीट में कई घायल खोराबार। इलाके के बेलवार के पास शनिवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पंक्षो मे मारपीट हो गई। जिसमें विजय निषाद, ईश्वर चंद निषाद, विश्वजीत चौधरी, राजू निषाद एवं उनके पुत्र पंकज कुमार घायल हो गए। दोनों पंक्षो ने थाने पर तहरीर दिया है। मारपीट मे एक पक्ष ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं ।
00 महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का केस चौरीचौरा। इलाके के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने बघाड़ निवासी अमित पासवान, उसके पिता गुल्ली, भाई और जीजा के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, अपहरण का केस शनिवार को दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया और घरवालो के साथ मिलकर मारपीट की। दिए गए तहरीर में महिला ने बताया कि उनके छोटी बेटी की शादी 26 मार्च 2020 को होना निश्चित था। इसी बीच बघाड़ गांव निवासी अविवाहित अमित पासवान उसे बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। शादी का दबाव बनाने पर मारने पीटने लगे। 19 जून 2020 को कोर्ट मैरिज कराने का बहाना बनाकर उसे चौरीचौरा तहसील लाया और वही छोड़कर फरार हो गए। 000
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार उरुवा बाजार। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित रौजा दरगाह निवासी जावेद को शनिवार सुबह धुरियापार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजवा दिया। जावेद एक युवती से दो वर्ष से शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसने जावेद से शादी का दबाव बनाया , परन्तु जावेद शादी से मुकर गया। 13 जून को युवती ने उरुवा थाने में जावेद के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कराया था।
00 विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप सिकरीगंज। इलाके के पिडरा निवासी रेनू की शनिवार को संदिगध हालत में मौत हो गयी। मायके वालो ने पुलिस को सूचना देकर मौखिक रूप से दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। जानकारी के अनुसार पिड़रा निवासी अमित मिश्रा पुत्र रामकेश मिश्रा की शादी 12 मई 2019 को बेलघाट के समवतापुर निवासी रेनू से हुई थी । शनिवार को अचानक संदीघढ़ हालत में उसकी मीठ हो गयी।
000 गांजा बेचने का आरोपित गिरफ्तार गोरखपुर। शाहपुर इलाके के जंगल तिकोनिया मोहनापुर निवासी रामू नामक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर गांजा बेचने के आरोप में पकड्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन