{"_id":"60c4491b8ebc3e8a582ca542","slug":"shopping-complex-to-be-built-on-railway-land-in-asuran-and-durgabari-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: गोरखपुर में रेलवे की जमीन पर बनेगा शापिंग कॉम्पलेक्स, रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: गोरखपुर में रेलवे की जमीन पर बनेगा शापिंग कॉम्पलेक्स, रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
Sat, 12 Jun 2021 11:44 AM IST
vivek shukla
राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:44 AM IST
सार
25 व 27 हजार स्क्वायर फीट जमीन चिह्नित, रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
असुरन चौक के पास यहीं पर मॉल बनाएगा रेलवे।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे अब गोरखपुर के असुरन चौराहा और दुर्गाबाड़ी स्थित रेलवे जूनियर इंस्टीट्यूट परिसर में शापिंग मॉल और व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनवाने की तैयारी में है। दोनों ही स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है जिसे पट्टे के तौर पर निजी फर्म को दिया जाएगा। रेल प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भी भेज दिया है।
आरएलडीए (रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी) शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगा। बोर्ड ने देश भर में सभी रेलवे जोन से प्रस्ताव बनाकर मांगा था कि उनके यहां कौन सी ऐसी जगहें हैं जिसे व्यावसायिक इस्तेमॉलमें लाया जा सकता है।
रामगढ़ताल रेलवे कॉलोनी को गिराकर व्यावसायिक इस्तेमॉलमें विकसित करने की योजना मंजूर हो चुकी है। इसके बाद रेलवे स्टेडियम को भी इस दायरे में लाया गया है। इसी क्रम में अब रेलवे ने दो और योजनाएं बनाई हैं। यहां रेलवे की जमीन व्यावसायिक रूप से काफी अहम है।
विज्ञापन
असुरन चौराहा पर कोई बड़ा मॉल नहीं हैं। इसी तरह दुर्गाबाड़ी इलाके में भी अगर शॉपिंग मॉल खुलता है उसकी मांग ज्यादा रहेगी। इन्हीं कारणों को देख प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रस्ताव के मुताबिक इसे निजी फर्म को 99 साल के पट्टे पर देने की योजना है।

असुरन चौराहे पर 25 हजार स्कावयर फीट पर बनेगा मॉल
असुरन चौराहे को इस समय विकसित किया जा रहा है। वहीं सड़कें भी चौड़ी की जा रही हैं। ऐसे में शहर के एक हिस्से के लिए यह इलाका बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से रेलवे की चौराहे पर ही जमीन है। करीब 25 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर शॉपिंग मॉल बनाने की योजना है।
जूनियर इंस्टीट्यूट को गिराकर बनेगा कॉम्पलेक्स
दुर्गाबाड़ी के पास तरंग ओवरब्रिज से सटे रेलवे का जूनियर इंस्टीट्यूट है। यह भवन अब खाली ही पड़ा है। इसे गिराकर करीब 27 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
एनईआर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि असुरन चौराहे के पास रेलवे की जमीन पर और दुर्गाबाड़ी स्थित रेलवे जूनियर इंस्टीट्यूट परिसर को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड के निर्देश के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।