फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shopkeepers will have to monitoring on customers vehicle stand outside establishment in gorakhpur

दुकानदारों को करनी होगी निगरानी, प्रतिष्ठान के बाहर न खड़े हों वाहन

Fri, 23 Oct 2020 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Oct 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers will have to monitoring on customers vehicle stand outside establishment in gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पार्किंग को लेकर जीडीए फिर सख्ती करने की तैयारी में है। कमिश्नर जयंत नार्लिकर के निर्देश पर जीडीए की तरफ से सभी दुकानदारों और कांप्लेक्स मालिकों को चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी दुकानों-कांप्लेक्स के सामने वाहन खड़े मिले, तो उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इस मामले में संबंधित पर एफआईआर तक दर्ज कराई जा सकती है। इस संबंध में जीडीए के सचिव राम सिंह गौतम ने शहर के कई व्यवसाइयों, कांप्लेक्स मालिकों के साथ बैठक भी की। सचिव ने प्राधिकरण के अवर अभियंताओं, व्यवसाइयों को निर्देश दिए कि अनिवार्य रूप से जीडीए द्वारा चिह्नित पार्किंग स्थलों को खाली कराकर वहां गाड़ियों की पार्किंग सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन


दिशा सूचक बोर्ड लगाकर पार्किंग स्थल की जानकारी दें और लोगों से वहां गाड़ी पार्क करने को कहें। सभी व्यापारी अपनी दुकान के सामने बोर्ड लगाएं कि वहां पार्किंग न की जाए। गार्ड की सहायता से गाड़ियों को पार्किंग स्थल पर ले जाने की व्यवस्था की जाए। अवैध रूप से गाड़ी खड़ी मिली तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए शहर में जाम की स्थिति से निपटने की रणनीति बनाई जा रही है। कमिश्नर ने कुछ दिन पहले सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पार्किंग की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया था। कुछ स्थान भी चिह्नित किए गए हैं जहां पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed