फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shopkeepers of Golghar again taken over notice to 54 now case will be filed

गोरखपुर में जाम: गोलघर के दुकानदारों ने फिर कर लिया था कब्जा...54 को नोटिस, अब होगा केस

Wed, 27 Dec 2023 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Dec 2023 10:56 AM IST
सार

एनएचआई के अधिकारी ने बताया कि 2 दिन बाद से शहर जीरो पॉइंट से अयोध्या तक का रिपेयर मेंटेनेंस के काम के लिए गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए दाना पानी कट खोलकर केवल एक साइड डायवर्ट किया जाएगा। रिपेयर मेंटेनेंस होने के बाद दाना पानी कट खोलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Shopkeepers of Golghar again taken over notice to 54 now case will be filed
गोलघर में दुकानदारों को नोटिस देते एएसपी मानुष पारिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस और प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण तोड़ा, कब्जा हटवाया और फिर दोबारा कब्जा न करने की नसीहत दी। लेकिन कोई असर कब्जा करने वालों पर नहीं दिखा। एएसपी मानुष पारिक ने मंगलवार को गोलघर, रेलवे स्टेशन रोड पर दोबारा कब्जा देखकर सभी को पुलिस एक्ट का नोटिस थमा दिया। साफ कर दिया है कि अब दोबारा अतिक्रमण मिला तो सामान जब्त कर केस भी दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


अभियान के दौरान गोलघर समेत 54 दुकानदारों को पुलिस एक्ट का नोटिस दिया गया है। सभी का पुलिस ने वीडियो भी बनाया है। कब्जा के पहले और बाद का वीडियो और फोटो पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में रख लिया है। रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ के अभियान के बीच मंगलवार को एएसपी पहुंचे तो पुलिस को देखकर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


दुकानदार खुद ही अपने दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने लगे। दुकानदारों को लाउडस्पीकर के माध्यम से बताया गया कि अगर आप अपने दुकानों के आगे फिर से अतिक्रमण करेंगे तो नगर निगम की ओर से आपके सामानों के जब्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गुरू गोरखनाथ को नेपाल राजघराने के बाद गोरखा समाज के लोग भी चढ़ाएंगे खिचड़ी

इसके बाद पुलिस ने सभी का वीडियो बनाया और अतिक्रमण हटाने के साथ ही नोटिस देते हुए दोबारा केस दर्ज करने की चेतावनी दी। रेलवे से काली मंदिर होते हुए गोलघर में पुलिस पहुंची तो यहां पर भी कई दुकान फिर से कब्जा किए हुए मिल गए। पुलिस को देखकर हटाने तो लगे थे, लेकिन इस बार पुलिस ने मौखिक चेतावनी देने की जगह पुलिस एक्ट का नोटिस थमा दिया। शास्त्री चौक, बेतियाहाता में कुछ ही दुकानदार कब्जा किए हुए मिले। एएसपी ने कैंट थाने तक करीब सात किलोमीटर पैदल गश्त कर सभी को नोटिस दिया और कार्रवाई की है।

सड़क पर सवारी भरते मिले 35 ऑटो सीज
एसपी ट्रैफिक श्यामदेव विंद की अगुवाई में धर्मशाला रोड, रेलवे स्टेशन, गोरखनाथ रोड पर ऑटो वालों की चेकिंग की गई। इस दौरान सड़क पर ही सवारी भर रहे 35 ऑटो वालों को पकड़ा गया और उन्हें सीज कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि यातायात पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: एआईयू एथलेटिक्स मीट में डीडीयू की रूबी ने जीता कांस्य पदक, जिले का बढ़ाया मान

दो दिन एक लेन से चलेंगे, फिर गीडा कट खोलने की कार्रवाई
चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गीडा ने बंद कट को फिर से खोलने की मांग की है। मंगलवार को विकास भवन में उद्योग बंधुओं ने अपनी मांग उठाई। उनका कहना है कि गीडा में साइट ऑफिस एवं दाना पानी क्राॅसिंग पर ट्रैफिक कट खोलने पर चर्चा हुई।

बैठक में एसपी ट्रैफिक, इंस्पेक्टर ट्रैफिक एवं एनएचएआई के संबंधित अधिकारी भावेश अग्रवाल, सहायक उपयुक्त उद्योग रवि शर्मा, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, महासचिव आकाश, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक कारीवाल मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से अयोध्या-दिल्ली की राह आसान करेगी अमृत भारत व वंदे भारत, पीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी

बैठक में छोटी गाड़ियों एवं बाइक के लिए कट को खोलने के लिए सहमति बन गई है। एनएचआई के अधिकारी ने बताया कि 2 दिन बाद से शहर जीरो पॉइंट से अयोध्या तक का रिपेयर मेंटेनेंस के काम के लिए गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए दाना पानी कट खोलकर केवल एक साइड डायवर्ट किया जाएगा। रिपेयर मेंटेनेंस होने के बाद दाना पानी कट खोलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed