फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   After Nepal royal family, people of Gorkha community will also offer Khichdi to Guru Gorakhnath

Khichdi Mela: गुरू गोरखनाथ को नेपाल राजघराने के बाद गोरखा समाज के लोग भी चढ़ाएंगे खिचड़ी

Tue, 26 Dec 2023 09:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Dec 2023 09:51 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर द्वारिका तिवारी ने कहा कि गुरू गोरखनाथ को नेपाल राजघराने से खिचढ़ी चढ़ाने की परपंरा सदियों से चली आ रही है। नेपाल से गोरखा नागरिकों ने भी अब इसी के साथ खिचड़ी मेले में हिस्सा लेने और खिचड़ी चढ़ाने की इच्छा जताई है। उनका स्वागत है।

विज्ञापन
After Nepal royal family, people of Gorkha community will also offer Khichdi to Guru Gorakhnath
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मकर संक्रांति के दिन गोरखनाथ मंदिर में गुरू गोरखनाथ को नेपाल के राजघराने के बाद अब गोरखा जिले के लोगों ने भी आस्था की खिचड़ी चढ़ाने की पहल की है। नेपाल के गोरखा नगर प्रमुख (मेयर) कृष्ण बहादुर राना ने समाज के लोगों ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में जाकर व्यवस्था प्रबंधन संभालने वाले लोगों के समक्ष प्रस्ताव रखा और फिर नगर निगम में मेयर और नगर आयुक्त से भी मुलाकात की। मंदिर प्रबंधन की ओर से गोरखा समाज के लोगों के पहल पर सहमति दे दी गई है।
विज्ञापन

 

गोरखनाथ मंदिर में गुरू गोरखनाथ को सबसे पहली खिचड़ी गोरखनाथ मंदिर की चढ़ाई जाती है और इसके बाद नेपाल के राजघराने से आई खिचड़ी चढ़ाई जाती है। अब नेपाल के गोरखा समाज के लोगों की पहल को भारत और नेपाल के बीच कड़वाहट भरे रिश्तों को बेहतर बनाने की दृष्टि में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

विज्ञापन

 

 नेपाल नगर पालिका के गोरखा नगर प्रमुख कृष्ण बहादुर राना ने बताया कि नेपाल में गोरखाली लोगों को गोरखा नागरिक कहते हैं। ये नाम गोरखा नागरिकों को 8 वीं शताब्दी के प्रमुख संत गुरु गोरखनाथ से मिला था। इसके बाद नेपाल के राजघराने से गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई। जो परंपरा आज भी जारी है। मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव से मुलाकात में उन्होंने बताया कि इस बार 14 जनवरी को करीब 100 लोगों का एक दल गोरखनाथ मंदिर आएगा। सुबह खिचड़ी चढ़ाने के बाद एक दिन दल रुकेगा और फिर 15 जनवरी को वापस नेपाल लौट जाएगा। इस दौरान गोरखपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नगर निगम सभागार में मेयर व नगर आयुक्त से मिलने गए गोरखा नगर प्रमुख के साथ जयंत नाथ, होम सिंह शास्त्री, राधारमण तिवारी, संयोजक नेपाल भारत खिचड़ी गो-यात्रा कृष्ण प्रसाद सुवेदी, विजय उपाध्याय, अनिष आर्याल, रमेश दूबे मौजूद रहे। इस दौरान मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव व नगर आयुक्त ने सभी का स्वागत किया।

 

मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखा लोगों का दल गोरखपुर आया था। उनकी तरफ से गुरू गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा की शुरूआत की जाएगी। सभी का स्वागत है। 14 तारीख को उनका एक 100 लोगों का दल आएगा।

 

गोरखनाथ मंदिर द्वारिका तिवारी ने कहा कि गुरू गोरखनाथ को नेपाल राजघराने से खिचढ़ी चढ़ाने की परपंरा सदियों से चली आ रही है। नेपाल से गोरखा नागरिकों ने भी अब इसी के साथ खिचड़ी मेले में हिस्सा लेने और खिचड़ी चढ़ाने की इच्छा जताई है। उनका स्वागत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed